रेल्वे के इस निर्णय के कारण ट्रेन में महिलाओं को मिलेगी आसानी से रिजर्व टिकट

रेल्वे के इस निर्णय के कारण ट्रेन में महिलाओं को मिलेगी आसानी से रिजर्व टिकट

इंडियन रेल्वे द्वारा महिलाओं के लिए एक बड़ा निर्णय ले रही है। आम तौर पर महिलाओं के लिए ट्रेन का सफर काफी तकलीफ वाला रहता है। उसमें भी यदि उनकी टिकट आरक्षित ना हो तो और भी अधिक तकलीफ़ों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि भारतीय रेल्वे द्वारा अब महिलाओं के लिए लंबी दूरी की ट्रेन में महिला यात्रियों के लिए रिजर्व बर्थ की जा रही है। 
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि लंबी दूरी कि यात्रा के लिए महिलाओं के लिए रिजर्व बर्थ निर्धारित करने की सुविधाएं शुरू की जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने बताया की लंबी दूरी की मेल और एक्स्प्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास में छह बर्थ रिजर्व रहेगी। इसके अलावा गरीब रथ, राजधानी, दुरन्तो सहित अन्य वातानुकूलित ट्रेनों की थर्ड एसी कोच की छह बर्थ भी महिला यात्रियों के लिए आरक्षित की गई है। हर स्लीपर कोच में 6 से 7 लोअर बर्थ, थर्ड एसी में चार से पाँच और सेकंड एसी में तीन से चार बर्थ सीनियर सिटीजन्स, 45 से अधिक उम्र की महिला और गर्भवती महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। हालांकि यह रिज़र्वेशन ट्रेन में डिब्बों की संख्या के आधार पर होगी। 
रेल मंत्री ने कहा की ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए है। रेलगाड़ियों और स्टेशनों पर महिला यात्रियों के साथ अन्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी GRP की मदद से रेल्वे द्वारा कदम उठाए जा रहे है। रेल्वे सुरक्षा बल ने पिछले साल अखिल भारतीय पहल शुरू की थी। जिसका उद्देश्य ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिला को पूर्ण सुसक्षा प्रदान करना था।