स्वप्न शास्त्र : जानिए क्या हैं सपने में ‘नाग देवता’ के दर्शन होने का अर्थ

स्वप्न शास्त्र : जानिए क्या हैं सपने में ‘नाग देवता’ के दर्शन होने का अर्थ

जानकारों की माने तो सपने सांप का दिखना हर प्रकार से शुभ माना जाता है

सोना और सोते समय सपना देखना एक नैसर्गिक प्रक्रिया है। हर इन्सान ये करता है। हमारे हिन्दू धर्म और शास्त्र के अनुसार सपने में देखे जाने वाले चीजों के विभिन्न अर्थ होते है। नींद में देखें गए सपने एक ओर जहां हमें कई बार डरा देते हैं। वहीं कई सपने हमें सुख की अनुभूति भी कराते हैं। समुद्र शास्त्रह इसके मुताबिक भी सपने जीवन में होने वाली अच्छी -खराब घटनाओं का संकेत देते हैं। भले आजकल के समय में अतिआधुनिक पीढ़ी इन बातों को कोई महत्व नहीं देती, लेकिन पुराने समय में इन बातों से बहुत सारी चीजों का अवस्था ओं का अंदाजा लगाया जाता था। सपनों को जहां एक ओर कुछ लोग केवल मन में बैठी किसी बात का हिस्सा मानते हैं। वहीं कई इसे आने वाले समय के संकेत के रूप में देखते हैं। इन्हें भविष्य के संकेत के रूप में देखने वालों का मानना है कि हमें इस दौरान मिल रहे संकेतों की जानकारी नहीं होने की वजह से हम इसे पहचान नहीं पाते, वहीं जो लोग इन संकेतों के प्रति जागरुक होते हैं। वे इसे पहचान कर अपने आने वाले समय के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं, जिससे वे कई तरह की परेशानियों से भी बच जाते हैं। आइए जानते हैं सपने में बार-बार सांप आना शुभ है या अशुभ।

इस प्रकार, हमारी इस धरती पर बहुत से जीव रहते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही हिंदू देवताओं और देवताओं के साथ-साथ पूजे जाते हैं और भगवान और देवता भी उन्हें अपने पास रखते हैं। कई प्राणियों में से एक देवों के देव महादेव अपने गले में धारण किए हुए सांप है। सपने की किताब में सांपों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। यदि कोई व्यक्ति सपने में बार-बार सांप देखता है तो वह भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी कर सकता है। अगर सपने में सांप बार-बार आता है तो क्या यह शुभ है या अशुभ आइए जानते हैं।

अक्स र देखने में आता है कि लोग सपने में सांप को देखकर डर जाते हैं, लेकिन कुछ जानकारों की माने तो सपने सांप का दिखना हर प्रकार से शुभ माना जाता है। सांप या नाग देखना शुभ होता है इसका मतलब है कि आपके जीवन में सभी तरह कि सुख समृद्धि आएगी। सपने में काले सांप का नज़र आना भी शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में बार-बार सांप देखता है तो यह भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देता है। अगर आज किसी व्यक्ति को सांप ने काट लिया है, तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति जल्द ही किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाएगा। वहीं अगर कोई व्यक्ति सपने में मरा हुआ सांप देखता है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी। अगर कोई व्यक्ति सपने में सांप को उसका पीछा करते हुए देखता है तो समझ लें कि आप जीवन में किसी समस्या को लेकर चिंतित हैं और यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको अभी उस समस्या का समाधान ढूंढ़ना चाहिए, नहीं तो आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। स्वप्न व्याख्या के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सफेद सांप को देखता है तो यह बहुत शुभ माना जाता है और अचानक धन का संकेत देता है। सपने में अगर कोई उड़ता हुआ सांप देखता है तो यह अशुभ माना जाता है, यह दर्शाता है कि वह किसी बुरी घटना का शिकार होने वाला है।

अगर आप भी बार बार सपने में नाग देवता के दर्शन करते है तो आप को कुछ उपाय करना चाहिए। सपने में बार-बार सांप दिखाई देने पर शिवलिंग के नाग को जल चढ़ाएं। साथ ही नागदेवता और भगवान शिव की भी प्रतिदिन पूजा करें। इसके अलावा सोमवार का व्रत करें और उस दिन भगवान शिव की पूजा करें।