चाय के साथ भूलकर भी मत खाना इन चीजों को, सेहत पर हो सकता है बुरा असर

चाय के साथ भूलकर भी मत खाना इन चीजों को, सेहत पर हो सकता है बुरा असर

ठंडी के मौसम में हर किसी को चाय पीने का काफी शौख होता है। उसमें भी यदि चाय के साथ कोई चीज खाने को मिल जाए, तो उसका मजा दोगुना हो जाता है। हालांकि कई चीजें ऐसी है, जिसे चाय के साथ खाने से काफी नुकसान हो सकता है।
बेसन की चीजें :
अधिकतर लोग चाय के साथ भजिया खाना काफी पसंद करते है। पर बता दे की चाय के साथ बेसन की चीजें खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और पाचन संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
कच्ची चीजें : 
स्वास्थय विशेषज्ञों का मानना है कि चाय के साथ कच्ची चीजें नहीं खानी चाहिए। चाय के साथ ऐसी चीजें खाने से पेट में नुकसान हो सकता है। चाय के साथ कभी भी सलाड या उबले हुए अंडे नहीं खाने चाहिए।
नींबू वाली चीजें :
कई लोग चाय के साथ खट्टी चीजें खाना पसंद करते है। पर ऐसा करने से पेट में गैस बन सकती है और कब्ज तथा पाचन संबंधी तकलीफ भी हो सकती है।
पानी :
चाय के बाद कभी भी पानी नहीं पीनी चाहिए। चाय पीने के बाद पानी पीने से पाचन संबंधी तकलीफ हो सकती है।
हल्दी वाली चीजें :
चाय के साथ या चाय पीने के बाद हल्दी वाली चीजें नहीं इस्तेमाल करनी चाहिए। चाय और हल्दी के बीच होने वाली केमिकल प्रक्रिया से पाचनतंत्र को नुक़सान होता है।
Tags: Feature