#WATCH | A group of persons beat up a woman with sticks in a residential colony in Shalimar Bagh area of Delhi on November 19
— ANI (@ANI) December 1, 2021
Based on the woman's complaint, Delhi Police has registered an FIR against unknown persons, it said.
(CCTV footage of the incident) pic.twitter.com/YmZRtD7COu
दिल्ली : महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो आया सामने, पीडिता ने लोकल एमएलए को बताया कुसूरवार
By Loktej
On
दिल्ली पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया
देश की राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें महिला के साथ मारपीट करते हुए कुछ लोग नजर आ रहे है। दरअसल ये वीडियो एक सीसीटीवी फुटेज है जो घटना के बाद पुलिस जाँच के दौरान सामने आया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि किस तरीके से 3 से 4 बदमाशों ने महिला को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा। आपको बता दें कि मामले की जाँच कर रही पुलिस को यह वीडियो वहां लगे सीसीटीवी से मिला है।
आपको बता दें कि बीते 19 नवंबर को एक रिहायशी कॉलोनी में लोगों के एक समूह ने एक महिला को लाठियों से पीटा है। पीड़ित महिला ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पीड़ित महिला ने इलाके के लोकल एमएलए पर आरोप लगाया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।इस घटने के बाद से महिला अस्पताल में एडमिट थीं और जैसे ही वे व्हील चेयर से अस्पताल से बाहर आईं तो उन्होंने यह सीसीटीवी फुटेज सबसे पहले ढ़ूढ़ी जिससे उसको कानूनी मदद मिल सके। हालांकि अब सीसीटीवी फुटेज के साथ महिला सामने आई है और उसने हमला करवाने का आरोप आम आदमी पार्टी की शालीमार बाग से विधायक वंदना कुमारी पर लगाया है।
आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने एफआईआर में विधायक का जिक्र किया है लेकिन अभी तक उनकी कोई गिरफ्तारी या पूछताछ नहीं हुई है और इस कारण पीड़ित महिला नाराज है। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तो कुछ आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, इस मामले पर विधायक वंदना कुमारी ने बोलने से साफ इनकार कर दिया और उनका कहना है कि अपनी सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के काम कुछ लोग करते हैं उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है।