कोरोना से संघर्ष जारी; हर्ड इम्युनिटी अभी भी क्यों दूर है है गुजरात, जानें

कोरोना से संघर्ष जारी; हर्ड इम्युनिटी अभी भी क्यों दूर है है गुजरात, जानें

कोरोनावायरस में लोगों के पास एकमात्र सहारा मानी जा रही कोरोना वैक्सीन के लिए राज्य सरकार लोगों से निवेदन कर रही है लोग वैक्सिन लेने के लिए तैयार भी हैं लेकिन, जब वैक्सीन लेने के लिए सेंटर में जाते हैं तो वहां स्टॉक नहीं है यह जवाब मिलने के बाद लोग निराश होकर लौट आते हैं। गुजरात में अभी तक 1.42 दोज दिया जा चुका है। इसमें से 1.37 करोड डोज का उपयोग हो सका है। गुजरात के पास अब वैक्सिन के 5,01369 डोज बचे हैं। रविवार की स्थिति में गुजरात में एक करोड़ 327556 लोगों ने प्रथम रोज जबकि 3214069 लोगों ने दूसरा डोज ले लिया था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अक्टूबर 2020 में गुजरात में लगभग 6.94 करोड है। अब तक 1.35 का लोगों वैक्सीन का प्रथम डोज लिया है। मतलब कि 21 प्रतिशत लोगो ने डोज ले लिया है। 
वैक्सीन के दुष्प्रभावों से घबराने की जरूरत नहीं
हर्ड इम्युनिटि के लिए 60 प्रतिशत वैक्सिन जरूरी
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने जारी किए एक रिपोर्ट के अनुसार हर्ड इम्यूनिटी के लिए जनसंख्या के लगभग 60 प्रतिशत लोगों का वैक्सिनशन अनिवार्य है। सबसे अधिक डोज बाकी हो उन राज्यों में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। यहां पर लगभग 9 लाख लोग बाकी है, तमिलनाडु में 7 लाख और गुजरात में 5.01 लाख डोज बाकी है। गुजरात को आगामी दिनों में 648700 डोज मिलेंगे। अब तक जिन राज्यों में वैक्सिनेशन का सबसे अधिक डोज दिया गया है उनमें महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। दूसरे नंबर पर राजस्थान और तीसरे नंबर पर गुजरात है। गुजरात को अब तक 14221790 डोज मिल चुके हैं। जिसमें की डेढ लाख वेस्टेज हो गई। गुजरात में औसतन 10 लाख की बस्ती में 200000 लोग ऐसे हैं जिन्होंने की वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है।
कई राज्यों में वैक्सिन की गति सामान्य
देश के जिन राज्यों में अधिक वैक्सीनेशन हो चुका है उनमें महाराष्ट्र,राजस्थान,गुजरात उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल शामिल है। गुजरात में मई महीने में वैक्सिनेशन धीमा हो गया है। बीते 8 दिनों में सिर्फ 13 लाख 27 हजार लोगों को वैक्सिन दिया गया है। गुजरात में अहमदाबाद में सबसे अधिक वेक्सिनेशन हुआ है। इसके बाद सूरत और वडोदरा का नाम आता है। डांग जिले में सबसे कम वेक्सिनेशन 43382 लोगो का वैक्सिनेशन हुआ है। औसतन 10 लाख की बस्ती के अनुसार देखा जाए तो पोरबंदर में सबसे अधिक 3.60लाख लोगों ने जबकि महिसागर में 3.20 लाख, अरवल्ली में 300000 लोगों ने वैक्सीनेशन करवा लिया है।
गुजरात में कहां कितना वैक्सिन
अहमदाबाद 1803971 / सूरत 1305115 / वडोदरा 960881 / राजकोट 731511 / बनासकांठा 724516 / महेसाणा 505566 / आणंद 501163 / भावनगर 500068 / दाहोद 425430 / खेडा 421376
किस राज्य के पास ज्यादा डोज 
उत्तरप्रदेश 878330 / तमिलनाडू 671301 / गुजरात 501396 / हरियाणा 478395 / झारखंड 461934