कोविड केयर सेंटर में सेवारत डॉक्टर की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर खुद CM ने लिया संज्ञान, 24 गिरफ्तार

कोविड केयर सेंटर में सेवारत डॉक्टर की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर खुद CM ने लिया संज्ञान, 24 गिरफ्तार

असम के होजाइ जिले का मामला

देश भर में कोरोना महामारी से लड़ने में सबसे आगे रहने वाले डॉक्टरों को कभी-कभार प्रतिकुल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। अपनी जान की परवाह किये बिना कोरोना की लड़ाई को अपने अंजाम तक पहुंचाने में रात-दिन एक किये हुए डॉक्टरों के साथ जब ऐसा व्यवहार होता है, तो सचमुच सिर शर्म से झूक जाता है।
असम के होजाई जिले में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। तस्वीर में लोग डॉक्टर की बर्तनों, झाड़ू आदि से पिटाई करते दिख रहे थे।
यहां के एक कोविड केयर सेंटर में सेवा रत डॉक्टर को कुछ लोगों ने जमकर पीटा। डॉक्टर का नाम सियुज कुमार बताया गया है जो उडाली कोविड केयर सेंटर में में पोस्टेड है।  इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। मामला राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के संज्ञान में आया और उन्होंने स्वयं ट्वीट करके मामले को गंभीर बताते हुए कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद मामले के आरोपियों की सूची ट्वीट की और बताया कि अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल बताई गई है, जो वीडियो में नजर आ रही थी।