4 करोड़ का दहेज मना कर दूल्हे ने लिया मात्र लिया 1 रुपए का शगुन, जानें क्या कहा

4 करोड़ का दहेज मना कर दूल्हे ने लिया मात्र लिया 1 रुपए का शगुन, जानें क्या कहा

भारत में दहेज एक बहोत बड़ा दूषण है। कई बार आपने सुना होगा कि देहज के कारण किसी लड़की की शादी रुक गई या टूट गई। हालांकि आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे है, जो इस मामले में एक बड़े बदलाव का उदाहरण बन कर सामने आ सकता है। आज हम आपको हरियाणा में हुई एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे है, जिसमें युवक ने उसे मिल रहे चार करोड़ के दहेज का अस्वीकार कर दिया। यही नहीं युवक के इस निर्णय में उसका पूरा परिवार शामिल था। युवक को मिल रहे चार करोड़ के दहेज के सामने उसने मात्र एक रुपए के शगुन का स्वीकार किया था।
युवक की इस पहल ने सोशल मीडिया पर काफी सूर्खिया हासिल की है। हरियाणा के आदमपुर इलाके में हुई इस शादी में वर बलेन्द्र ने एक शर्त रखी थी कि वह शादी में दहेज नहीं लेंगे। इसके अलावा शादी में हो रहे किसी भी तरह के व्यर्थ खर्च को भी वर ने करने से मना कर दिया था। हालांकि युवती के परिवार वालों ने दहेज के तौर पर युवक को चार करोड़ देने का निर्णय किया था। पर बलेन्द्र ने उसे मना कर दिया और मात्र एक नारियल और एक रुपया शगुन के तौर पर स्वीकार किया। इसके बाद दोनों की शादी संपन्न हुई और दोनों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया। वर बलेन्द्र का कहना था कि एक माता-पिता अपने जीवन की सबसे बहुमूल्य संपत्ति अपनी बेटी दे रहे है, इसके बाद किसी भी और चीज की क्या ही आवश्यकता है।