ब्रिटेन : अपने बंदर के साथ किसी शैतान जैसा व्यवहार करत थी ये महिला, कभी कोकीन चाटती तो कभी करती बाथरूम में फ्लश

ब्रिटेन : अपने बंदर के साथ किसी शैतान जैसा व्यवहार करत थी ये महिला, कभी कोकीन चाटती तो कभी करती बाथरूम में फ्लश

महिला के फोन से बंदर पर किए गए कई अत्याचार के वीडियो मिले, स्थानीय कोर्ट ने सुने कड़ी सजा

आज के समय में लोग अपना समय बिताने के लिए, अपना अकेलापन दूर करने के लिए पालतू जानवर रखते है। लोग अपने पालतू जानवर को अपने परिवार की तरह ही रखते है पर कुछ लोग ऐसे भी होते है जो इन बेजुबान जानवरों के साथ बदसलूक करते है। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है जहाँ की एक महिला विकी अपने पालतू जानवर के साथ जो करती थी वो जानकार आप सहम जाएंगे। वह महिला कभी अपनी उंगलियों पर लगी कोकीन बंदर से चटवाती तो कभी और किसी तरह से प्रताड़ित करती रहती है।
आपको बता दें कि जब पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन के आरोप में उसके घर पर छापा मारा तब जाकर पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहाँ महिला पर एक्शन लेते हुए स्थानीय कोर्ट ने महिला पर अब किसी भी जानवर को ना पालने का बैन लगाया है। उस महिला के फोन से बंदर पर किए गए कई अत्याचार के वीडियो मिले हैं। एक क्लिप में तो विकी बंदर को कोकीन तक चटवाती नजर आ रही थीं। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला ने बंदर को टॉयलेट में फ्लश करने की भी कोशिश की थी। महिला के फोन में डरे सहमे बंदर को फ्लश करने की कोशिश करने वाला वीडियो भी मिला है जिसमें महिला की डरावनी हंसी सुनी जा सकती थी। विकी के टॉर्चर यहीं खत्म नहीं होते, वह जानवर को सॉसेज, बर्गर और कबाब जैसी चीजें खाने के लिए देती थी और उसकी जरूरतों और देखभाल को पूरी तरह से नजरअंदाज करती थी।
सुनवाई में महिला को सडिस्टिक प्लेजर के लिए अपने पालतू बंदर को प्रताड़ित करने का दोषी पाया गया था। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि उसे भविष्य में कोई भी पालतू जानवर रखने की अनुमति नहीं है। साथ ही महिला पर लगभग 55 हजार रुपये जुर्माना, 120 घंटे तक अवैतनिक काम और 3 महीने की सजा सुनाई गई।
महिला के पास से बचाए गये बंदर के बारे में जानवरों के रिहैबिटेशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि उन्होंने इतना डरा हुआ बंदर कभी नहीं देखा। अपने रिहैबिटेशन के शुरुआती चरण के दौरान बंदर हर उस व्यक्ति से दूर भागता था जो उसके सामने आता था। वह किसी भी तेज आवाज या अचानक हुई हलचल को देखकर छिप जाता था। फिलहाल बंदर का इलाज चल रहा है और धीरे-धीरे उसके हालत में सुधार आ रहा है।