बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 31 चेहरे हुए शामिल

बिहार कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत होंगे 31 मंत्री

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। कुल 31 विधायकों ने आज शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान राजभवन में 31 मंत्रियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। महागठबंधन की इस सरकार में राजद को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला है। उसके कोटे से 16 मंत्रियों ने शपथ ली है जबकि जद-यू से 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। कांग्रेस से दो लोगों को मंत्री बनाया गया है। मांझी की पार्टी हम से एक सदस्य और एक निर्दलीय को मंत्र बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार बिहार कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 31 मंत्री होंगे। मंगलवार को इन मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद रिक्त पदों को भरा जाएगा। सीएम नीतीश कुमार के पास गृह सहित पांच मंत्रालयों का प्रभार रहेगा जबकि डिप्टी सीएम तेजस्वी को स्वास्थ्य सहित चार विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। तेजस्वी के बड़े भाई एवं राजद नेता तेज प्रताप यादव को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार मिला है। इस पार शिक्षा मंत्रालय का विभाग राजद के कोटे में है तो वित्त मंत्रालय जद-यू के हिस्से आया है। भाजपा-जदयू की सरकार में वित्त मंत्रालय भगवा पार्टी के पास था।  इसके बाद 5-5 मंत्रियों के क्रम में विधायकों को शपथ दिलाई गई।
जिन नेताओं को शपथ दिलाई गई उनकी सूची
तेज प्रताप यादव-आरजेडी
आलोक कुमार मेहता-आरजेडी
अनीता देवी-आरजेडी
सुरेंद्र प्रसाद यादव-आरजेडी
चंद्रशेखर-आरजेडी
ललित यादव-आरजेडी
जितेंद्र कुमार राय-आरजेडी
रामानंद यादव-आरजेडी
सुधाकर सिंह-आरजेडी
कुमार सर्वजीत-आरजेडी
सुरेंद्र राम-आरजेडी
शमीम अहमद-आरजेडी
मो। शाहनवाज आलम-आरजेडी
मो। इसरैल मंसूरी-आरजेडी
कार्तिक सिंह-आरजेडी
समीर कुमार महासेठ-आरजेडी
विजय कुमार चौधरी-जेडीयू
बिजेंद्र प्रसाद यादव--जेडीयू
अशोक चौधरी-जेडीयू
शीला मंडल-जेडीयू
श्रवण कुमार-जेडीयू
संजय झा-जेडीयू
लेसी सिंह-जेडीयू
मो। जामा खान-जेडीयू
जयंत राज कुशवाहा-जेडीयू
मदन सहनी-जेडीयू
सुनील कुमार-जेडीयू
मो। ए आलम-कांग्रेस
मुरारी प्रसाद गौतम- कांग्रेस
संतोश सुमन मांझी-हम
सुमित सिंह-स्वतंत्र