तेजी से पृथ्वी की और आ रहा है स्टेडियम जितना बड़ा एस्टेरोइड, जानें क्या हो सकता है खतरा

तेजी से पृथ्वी की और आ रहा है स्टेडियम जितना बड़ा एस्टेरोइड, जानें क्या हो सकता है खतरा

प्रतिघंटे 28 हजार किलोमीटर की रफ्तार से कर रहा है सफर

दुनिया भर में कोरोना, भूकंप, ग्लोबल वोर्मिंग और अन्य आफत पहले से ही कोहराम मचा रही है। इन सब के बीच एक और बुरी खबर सामने आई है। अमेरिकी स्पेस एजंसी नासा द्वारा एक खतरनाक एस्टेरोइड के पृथ्वी की और तेजी से आने की जानकारी दी है। स्टेडियम के आकार का यह एस्टेरोइड तेजी से पृथ्वी की और आगे बढ़ रहा है और धरती के साथ टकरा भी सकता है। 
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विशाल एस्टेरोइड प्रति सेकंड 8 किलोमीटर यानी की 28800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की और आ रहा है। इस गति से कोई भी ग्रह, उपग्रह या अन्य कोई चीज यदि एस्टेरोइड के साथ टकराती है तो वह तुरंत ही तबाह हो जाएगी। नासा द्वारा इस एस्टेरोइड को NEO यानि की नियर अर्थ ऑब्जेक्ट की श्रेणी में रखा गया है, जो की 20 मीटर चौड़ा है।
24 जुलाई को यह एस्टेरोइड अपोलो कक्षा में से गुजरेगा। हालांकि इसकी पृथ्वी के साथ टकराने की संभावना काफी कम है। फिर भी वैज्ञानिकों ने इसे संभवित खतरनाक एस्टेरोइड की केटेगरी में रखा है। इसके पहले एस्टेरोइड 2021KT1 भी पृथ्वी की काफी करीब से गुजरा था। जो की एफिल टावर की कद का था। बता दे की आम तौयर पर एस्टेरोइड गुरु ग्रह की कक्षा में देखने मिलते है। फिलहाल वैज्ञानिकों के पास तकरीबन 10 लाख एस्टेरोइड की जानकारी है, जिसमें से 22 एस्टेरोइड आने वाले 100 सालों के समय में पृथ्वी के लिए खतरा बन सकते है। 
Tags: Feature