ताज होटल के एक कर्मचारी ने किया ऐसा काम कि भावुक हो गए रतन टाटा, बोले- दिल को छू लेने वाला पल

ताज होटल के एक कर्मचारी ने किया ऐसा काम कि भावुक हो गए रतन टाटा, बोले- दिल को छू लेने वाला पल

रतन टाटा ने शेयर किया ताज कर्मचारी के द्वारा आवारा कुत्ते के साथ छत्री साझा करती हुई तस्वीर

मुंबई में भारी बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। हर तरफ जब जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बारिश के समय में जानवरों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो जाती है। ऐसे समय में हमारी ओर से एक छोटा सा प्रयास या दया ऐसे जानवरों के लिए बहुत बड़ी राहत हो सकती है। ऐसा ही एक उदाहरण मुंबई के ताज होटल के एक कर्मचारी ने दिया है, जब शहर में तेज बारिश हो रही थी तो कर्मचारी ने कुछ ऐसा किया कि टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने भी इस पर ध्यान दिया।
दरअसल रतन टाटा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में मुंबई के ताज होटल का एक कर्मचारी आवारा कुत्ते को बारिश से बचाने के लिए छाता लेकर खड़ा है। कर्मचारी की इस दयालुता ने टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा का ध्यान खींचा और उन्होंने खुद इस तस्वीर को शेयर करने का निर्णय लिया। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
रतन टाटा ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "उन लोगों के साथ अपनी सुविधा साझा करनी चाहिए, जिसके पास नहीं है। ताज का यह कर्मचारी बहुत दयालु है। उसने आवारा कुत्तों के लिए अपना छाता साझा किया है जब बारिश हो रही है। मुंबई की चहल-पहल के बीच यह पल दिल को छु लेने वाला है। इस तरह की सहायता आवारा जानवरों के लिए बहुत मददगार हो सकती है।"
रतन टाटा के पोस्ट पर उनके कई फॉलोअर्स कमेंट कर रहे हैं। लोग ताज के स्टाफ को बहुत दयालु बता रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट कमेंट में लिखा, "सर ताज का यह कर्मचारी अपनी दयालुता के लिए वेतन वृद्धि या कुछ खास पाने का हकदार है। 
एक अधिकारी, जो वर्तमान में महाराष्ट्र में बारिश से जूझ रहा है, ने शुक्रवार को कहा कि मराठा में पांच जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। जिसमें से जिले में सिंचाई योजनाओं और डेमो में पानी बढ़ा है। अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को मराठवाड़ा के पांच जिलों में कम से कम 20 सर्किलों में भारी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश बीड जिले के पटोदा सर्कल में 145.25 मिमी दर्ज की गई।