हैरतअंगेज: एक साल में कुल 20 बच्चों को जन्म देने वाली ये महिला फिर बनना चाहती है माँ

हैरतअंगेज: एक साल में कुल 20 बच्चों को जन्म देने वाली ये महिला फिर बनना चाहती है माँ

जानिए क्या है पूरा मामला, हर कोई है इस वाकये से हैरान

ये दुनिया तरह तरह की और हैरान कर देने वाली बातों से भरी पड़ी हैं। यहाँ कब, क्या और कहां देखने को मिल जाए कोई नहीं जानता? कई बार इन बातों की सच्चाई जानकर लोग हैरान रह जाते है। एक ऐसा हैरान कर देने  वाला मामला रूस से सामने आया है,जहाँ एक महिला ने महज एक साल में एक दो नहीं बल्कि कुल 20 बच्चों को जन्म दिया है। जो भी इस बात को सुन रहा वो हैरान रह जा रहा हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, महज एक साल में 20 बच्चों को जन्म देने वाली 23 साल की इस महिला का नाम क्रिस्टीना ओजटर्क है। क्रिस्टीना ओजटर्क के कुल 21 बच्चे हैं। इससे भी अधिक हैरानी की बात ये है कि वह अपने परिवार को और बढ़ाना चाहती है। अपने बच्चे की देखभाल के लिए क्रिस्टीना 16 नैनी रखीं हुई हैं। इसके अलावा वह खुद भी बच्चों की देखभाल करती हैं। मीडिया से बात करते हुए क्रिस्टीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि 20 बच्चों की मां बनने के लिए उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया है।
अपने 20 बच्चों के बारे में क्रिस्टीना ने बताया कि एक साल पहले तक उनके पास केवल एक ही बच्चा था। लेकिन, पिछले एक साल में उसके 20 बच्चे हुए हैं। क्रिस्टीना के मुताबिक, सरोगेट्स पर उन्होंने तकरीबन एक करोड़ 42 लाख रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने बताया कि जब वह अपने पति गैलीप से मिलीं थी तो दोनों एक बड़े परिवार का सपना देख रहे थे। क्रिस्टीना ने बताया कि वो अभी फिर अगले गर्भावस्था के बारे में सोच रही हैं लेकिन इसके लिए उन्हें थोडा समय चाहिए। अभी क्रिस्टीना ओजटर्क अपने बच्चों के साथ रहना चाहती है।