अहमदाबाद : पावागढ़ तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत, 16 घायल

अहमदाबाद : पावागढ़ तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत, 16 घायल

इस घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और शेष 14 को मामूली चोटें आई हैं

 राज्य में सड़क दुर्घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, पावागढ़ के तीर्थयात्रियों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। यह हादसा बावामन मस्जिद के पास वाहन के पलट जाने से हुआ, जिसमें 18 लोग सवार थे। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल हो गये हैं, जिसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और शेष 14 को मामूली चोटें आई हैं। इस घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार श्रावण मास में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। तभी वडोदरा से पावागढ़ दर्शन 
करने जाने वाले तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बावामन मस्जिद के पास किसी कारण से दर्शनार्थियों से भरा निजी वाहन पलट गई। 
इस घटना में  एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 14 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इस हादसे से आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और रेस्क्यू कर बस से लोगों को बाहर निकाला। इस घटना की जानकारी पावागढ़ पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पावागढ़ पुलिस काफिले के साथ घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को हलोल रेफर कर दिया। जबकि बस के नीचे दबने से मृत महिला का शव पुलिस ने बाहर निकालकर पीएम सहित की कार्यवाही शुरु की। बस चालक के स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो देने से हादसा होने की प्राथमिक जानकारी मिली है। 
Tags: 0