अहमदाबाद : कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में बैंक के सुरक्षा गार्ड ने की फायरिंग, महिला घायल
By Loktej
On
पूर्व फौजी की गोली से एक महिला घायल हो गई
अहमदाबाद शहर में फायरिंग की घटना हुई है। एक पूर्व फौजी की गोली से एक महिला घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। एयरपोर्ट पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। दरअसल, पूर्व फौजी एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व फौजी को कोर्डन कर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करने का फैसला किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत महारथी सोसाइटी के पास एसबीआई बैंक में हुई। जिसमें सुरक्षा गार्ड के रूप में ड्यूटी पर तैनात एक पूर्व सैनिक ने गोली चला दी है। पुलिस के मुताबिक बैंक में कुर्सी पर बैठने को लेकर पीड़ित महिला (ग्राहक) और सुरक्षाकर्मी के बीच तकरार हो गया था। जिस पर बाद में सुरक्षा गार्ड ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में महिला को गोली लगी है। घटना के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयरपोर्ट पुलिस ने मामले में सुरक्षा गार्ड (पूर्व सैनिक) को कोर्डन कर लिया है।
Tags: 0