अहमदाबाद : पराई स्त्री को घर पर ले आया पति तो पत्नी ने किया कुछ ऐसा.....

शादी के सालों बाद भी संतान ना होने के चलते पति ने बनाए अन्य स्त्री के साथ संबंध

अहमदाबाद के चाँदलोडिया इलाके में शादीशुदा दंपत्ति के बीच में अन्य स्त्री के आने के चलते परिवार में हलचल मच गई थी। पति के अन्य स्त्री के साथ लीव इन में रहता देखकर पत्नी ने मौत को गले लगा दिया। इस मामले में जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया था। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ शुरु की तो आरोपी पति डर गया और पुलिस को गलत जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास किया था। हालांकि जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो पति की पोल खुल गई। 
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया की शादी के बाद दोनों को कोई संतान नहीं हुई थी। संतान ना होने के कारण ससुराल वाले उस को प्रताड़ित करते थे। यही नहीं उसके पति ने भी पत्नी से बात करना बंद कर दिया था और दूसरी महिला के साथ अफेयर शुरू कर दिया था। पति की इस काली करतूत के बारे में जब पत्नी को पता चला तो वह टूट गई। जिंदा होने के बाद भी इस तरह के अपमान से उसने मर जान बेहतर समजा। पति पिछले ढाई साल से अन्य स्त्री के साथ संबंध बना रहा था। 
हालांकि ढाई साल रंगरेलिया मनाने के बाद पति उस स्त्री को घर ले आया था। इस बात का पत्नी को काफी बुरा लग गया था और उसने आत्महत्या कर ली थी। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी पति महादेव के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के लिए आरोपी पति महादेव को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की है।