अहमदाबाद : गुजरात के 6 समेत 151 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक की घोषणा

अहमदाबाद : गुजरात के 6 समेत 151 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक की घोषणा

गुजरात के 6 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा पदक

वर्ष 2022 में जांच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 151 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक देने की घोषणा की गई है। जिसमें गुजरात के 6 पुलिस अधिकारियों को यह मेडल मिलेगा। इसके अलावा 151 पुलिसकर्मियों के लिए पदकों की घोषणा की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार हर साल की तरह देश के पुलिसकर्मियों को जांच में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक की घोषणा की गई है। गुजरात के 6 समेत 151 पुलिसकर्मियों में पुलिस और जांच एजेंसियों से जुड़े लोगों को यह मेडल दिया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में जांच एजेंसी सीबीआई के 15, महाराष्ट्र पुलिस के 11, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस के 10-10, केरल, राजस्थान और पश्चिम बंगाल पुलिस के आठ-आठ पुलिसकर्मी शामिल हैं। जांच एजेंसियों एनआईए और एनसीबी के 5-5 के अलावा दिल्ली पुलिस के 6 पुलिसकर्मी शामिल हैं। बाकी पुलिसकर्मी दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। इस बार केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों में 28 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। गुजरात के 6 पुलिस अधिकारियों में अभय चुडास्मा, आईजीपी, गिरीशकुमार लक्ष्मणभाई सिंघल, आईजीपी,  उषा बचुभाई राडा, डिप्टी सीपी, सागर बागमार, डिप्टी सीपी, राजेंद्रसिंह रंजीतसिंह सरवैया, एसीपी, भूपेंद्र नटवरलाल दवे, एसीपी गुजरात का समावेश है। 
Tags: 0