अहमदाबाद : गुजरात में 9.31 लाख आवारा कुत्ते, जानिए दूसरे राज्यों के आंकड़े

अहमदाबाद : गुजरात में 9.31 लाख आवारा कुत्ते, जानिए दूसरे राज्यों के आंकड़े

दादरा नगर हवेली, - लक्षद्वीप एवं मणिपुर में कोई आवारा कुत्ते नहीं हैं

 भारत में आवारा कुत्तों की समस्या उन समस्याओं में से एक है, जिनसे लोग चिंतित हैं। सरकार के पशुपालन मंत्रालय द्वारा 2019 की जनगणना के बाद देश में आवारा कुत्तों यानी गली के कुत्तों की संख्या जारी कर दी गई है। देश में कुल 1.93 करोड़ आवारा कुत्ते हैं, जिनमें यूपी में सबसे ज्यादा आवारा कुत्ते हैं। जबकि गुजरात में कुत्तों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2012 में गुजरात में कुत्तों की संख्या 8.46 लाख थी, जो 2019 की गिनती में बढ़कर 9.31 लाख हो गई है। आवारा कुत्तों की राज्यवार संख्या इस प्रकार है। यूपी में 20.59 लाख, उड़ीसा में 17.34 लाख, महाराष्ट्र में 12.76 लाख, राजस्थान में 12.75 लाख, कर्नाटक में 11.41 लाख, हरियाणा में 4.64 लाख, मध्य प्रदेश में 10.09 लाख, गुजरात में 8.46 लाख एवं दिल्ली में 60000 अवारा कुत्ते हैं। जबकि दादरा नगर हवेली, - लक्षद्वीप एवं मणिपुर में कोई आवारा कुत्ते नहीं हैं।  
Tags: 0