तेलंगाना के मंदिर के बाद गुजरात का यह स्थान भी हुआ विश्व धरोहर की सूची में शामिल

तेलंगाना के मंदिर के बाद गुजरात का यह स्थान भी हुआ विश्व धरोहर की सूची में शामिल

गुजरात में अब तीन स्थान बन गए है विश्व धरोहर, सबसे अधिक 6 साइट्स है महाराष्ट्र में

गुजरात के कच्छ के रण में हड़प्पा-युग के शहर धोलावीरा को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा विश्व धरोहर स्थलों की सूची में जोड़ा गया है। पिछले दिनों तेलंगाना के रामप्पा मंदिर को विश्व धरोहर की सूची में डालने के बाद अब गुजरात के धोलावीरा को भी विश्व धरोहर की सूची में समाविष्ट किया गया था। इसके साथ ही अब भारत के 40 स्थल विश्व धरोहर की सूची में आ गए है, जिसमें से मात्र गुजरात में ही तीन है। यह निर्णय यूनेस्को के 44वें मीटिंग में लिया गया। 
बता दे कि इसके पहले गुजरात में से पावागढ़ के नजदीक आया चांपानेर और पाटन में स्थित रानी की वाव पहले से ही इस सूची की शोभा बढ़ा रहे है। युनेस्को द्वारा धोलावीरा को विश्व धरोहर बताए जाते ही केंद्रीय सांस्कृतिक और प्रवासन मंत्री जी किशन रेड्डी ने इस बारे में ट्विटर पर जानकारी साझा की। बता दे कि भारत में जिन 40 स्थानों को विश्व धरोहर के तौर पर घोषित किया गया है, उसमें से 32 सांस्कृतिक और सात प्राकृतिक है।
भारत में जिन स्थानों को विश्व धरोहर के रूप में सूचित किया गया है कि उनकी सूची कुछ इस प्रकार है। 
  • धौलावीरा, गुजरात
  • रामप्पा मंदिर, तेलंगाना
  • ताज महल आगरा
  • खजुराहो, मध्य प्रदेश
  • हम्पी, कर्नाटक
  • अजंता गुफाएं, महाराष्ट्र
  • एलोरा गुफाएं, महाराष्ट्र
  • बोधगया, बिहार
  • सूर्य मंदिर, कोणार्क, उड़ीसा
  • लाल किला परिसर, दिल्ली
  • सांची, मध्य प्रदेश में बौद्ध स्मारक
  • चोल मंदिर, तमिलनाडु
  • काजीरंगा वन्य जीव अभ्यारण्य, असम
  • महाबलीपुरम, तमिलनाडु में स्मारकों का समूह
  • सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान, पश्चिम बंगाल
  • हुमायूं का मकबरा, नई दिल्ली
  • जंतर मंतर, जयपुर, राजस्थान
  • आगरा का किला, उत्तर प्रदेश
  • पट्टाडकल, कर्नाटक में स्मारकों का समूह
  • एलीफेंटा गुफाएं, महाराष्ट्र
  • भारत के पर्वतीय रेलवे
  • नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय), बिहार
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस), महाराष्ट्र
  • कुतुब मीनार और उसके स्मारक, नई दिल्ली
  • चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान, गुजरात
  • ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, हिमाचल प्रदेश
  • राजस्थान के पहाड़ी किले
  • गोवा के चर्च और कॉन्वेंट
  • भीमबेटका, मध्य प्रदेश के रॉक शेल्टर्स
  • मानस वन्य जीव अभ्यारण्य, असम
  • फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश
  • रानी की वाव, पाटन, गुजरात
  • केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर, राजस्थान
  • नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड
  • पश्चिमी घाट
  • कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान, सिक्किम
  • कैपिटल कॉम्प्लेक्स, चंडीगढ़
  • अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर
  • मुंबई का विक्टोरियन और आर्ट डेको एनसेंबल
  • गुलाबी शहर - जयपुर