सिद्धार्थ के बाद कन्नड सुपरस्टार पुनीत की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, जिम में ट्रेनिंग करते वक्त अचानक से नीचे गिर गए

सिद्धार्थ के बाद कन्नड सुपरस्टार पुनीत की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, जिम में ट्रेनिंग करते वक्त अचानक से नीचे गिर गए

अस्पताल के बाहर हजारों की संख्या में फैंस हुये जमा, पुलिस प्रोटेक्शन लगाई गई

लोकप्रिय कन्नड़ फिल्म सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को आज वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा। 46 वर्षीय पुनीत राजकुमार को बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालांकि डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। एक्सर्साइज़ करते वक्त अचानक से पुनीत नीचे गिर गए थे। सुबह साढ़े 11 बजे जब पुनीत को अस्पताल लाया गया, तब उनकी हालत काफी नाजुक थी। अस्पताल के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी और सभी बेतहाशा भावुक हो गए थे। 
पुनीत का इलाज करने वाले डॉक्टर रंगनाथ नायक ने न्यूज एजंसी से को बताया की शुक्रवार की सुबह पुनीत को सुबह 11:30 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था। जब उन्हें अस्पताल लाया गया तभी उनकी हालत काफी खराब थी। बता दे की पुनीत साउथ इंडियन सिनेमा के आइकन राज कुमार के पुत्र है। राजकुमार पहले ऐसे कन्नड स्टार थे, जिन्हें दादा साहेब फाल्के एवोर्ड दिया गया था। बता दे की जुलाई 2000 में चंदन चोर विरप्पन ने राजकुमार का अपहरण भी कर लिया था।  
पुनीत ने साल 1985 में फिल्म 'बेट्टाड़ा होवु' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके लिए उन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल एवोर्ड भी मिला था। पुनीत की मौत की खबर सुनने के बाद उनके साथी कलाकार और अन्य क्षेत्र के सितारों ने भी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सहारे उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
Tags: Tollywood