12 महिलाएं ऊंची इमारत की बालकनी में निर्वस्त्र खड़े होकर खिंचवा रही थीं तस्वीरें, सब गिरफ्तार

12 महिलाएं ऊंची इमारत की बालकनी में निर्वस्त्र खड़े होकर खिंचवा रही थीं तस्वीरें, सब गिरफ्तार

दुबई के पॉश इलाके की घटना, हो सकती है 6-6 महीने की जेल

दुबई में पुलिस ने एक साथ 12 महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा इन महिलाओं को हिरासत में लिए जाने का कारण भी काफी अजीब है। इन सभी महिलाओं को पुलिस ने जाहीर में भ्रष्ट आचरण के लिए हिरासत में लिया गया है। बता दे की यह सभी महिलाएं बालकनी में खड़े होकर निर्वस्त्र होकर फोटो खिंचवा रही थी। जिसके चलते पुलिस ने उनके खिलाफ एक्शन लिया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, दुबई के पॉश इलाके में यह महिलाएं एक शूट के लिए न्यूड पोज दे रही थी। जिसका फोटोशूट के प्रोफेशनल फोटोग्राफर द्वारा किया जा रहा था। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी दूसरी बालकनी में से खड़े होकर इन महिलाओं के फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर रहा था। साउदी अरब के समाचार पत्र ध नेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, यह एक पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है। रिपोर्टस के अनुसार, इन महिलाओं को 6 महीने तक की जेल और सभी को हजार पाउंड का दंड हो सकता है। 
बता दे की साऊदी अरब में कानून काफी कडक है। वहाँ जाहीर में किस करने और बिना लायसन्स के दारू पीने पर भी जेल हो सकती है। इसके अलावा यहाँ अश्लील फिल्में बनाने पर भी जेल होती है। इस देश में सोशल मिडिया को लेकर भी काफी सख्त कानून है। सोशल मिडिया पर भी अपने भद्दे और गलत कमेंट्स के लिए कई लोगों को जेल की हवा खानी पद चुकी है। जबकि एक बार अमेरिका के फिटनेस प्रोफेसर जॉर्डन ब्रेनफोर्ड पर 60 हजार पाउंड्स का दंड किया गया था।