मुख्यमंत्री सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य रामलला के दर्शन करने शनिवार को अयोध्या जाएंगे

मुख्यमंत्री और मंत्रीगण सरयू नदी के निकट स्थित टेंट सिटी भी जाएंगे तथा देर शाम अहमदाबाद वापस लौटेंगे

मुख्यमंत्री सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य रामलला के दर्शन करने शनिवार को अयोध्या जाएंगे

अहमदाबाद, 1 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य अयोध्या में बने भव्य राममंदिर में रामलला के दर्शन के लिए शनिवार को अयोध्या जाएंगे।

अयोध्या में राममंदिर का दर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल सदस्यों के साथ विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी, मुख्य सचेतक बालकृष्ण शुक्ला, सचेतक विजय पटेल और उप सचेतक भी जाएंगे। मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के सदस्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 मार्च की सुबह 11.00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। इसके बाद 11.30 से 12.00 बजे के दौरान भव्य मंदिर में भगवान श्री रामचंद्र का श्रद्धापूर्वक दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री और मंत्रीगण सरयू नदी के निकट स्थित टेंट सिटी भी जाएंगे तथा देर शाम अहमदाबाद वापस लौटेंगे।