हर ओर हो रही आईपीएस विकास वैभव और ''नमस्ते बिहार'' जनसंवाद की चर्चा

बिहार में बदलाव के लिए आईपीएस विकास वैभव सकारात्मक पहल कर रहे हैं

बेगूसराय, 05 दिसम्बर (हि.स.)। बिहार की प्राचीन विरासत को स्थापित करने के लिए शुरू किए गए लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान ने युवाओं में वैचारिक क्रांति की एक नई शुरुआत कर दी है। करीब ढ़ाई साल पहले आईपीएस विकास वैभव के मार्गदर्शन में शुरू यह अभियान बिहार में शिक्षा, समानता और उद्यमिता को बढ़ावा दे रहा है, उससे बेगुसराय के लोग प्रभावित हैं।

लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान आईपीएस विकास वैभव के मार्गदर्शन में खुले मैदान में एक विशाल युवा संवाद आयोजित करने जा रहा है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती बेगूसराय के जी.डी. कॉलेज परिसर में दस दिसम्बर का दिन बेहद खास होने वाला है. नमस्ते बिहार के तहत होने वाला वृहद संवाद आने वाली पीढ़ियों और वर्तमान युवाओं का भविष्य तय करेगा।

बिहार में बदलाव के लिए आईपीएस विकास वैभव सकारात्मक पहल कर रहे हैं। क्योंकि ईमानदार छवि और कर्तव्य परायण लोग ही बिहार के युवाओं की आवाज बन सकते हैं और वर्तमान युवा पीढ़ी को नई दशा देने का काम कर सकते हैं। बेगूसराय में लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत होने वाले नमस्ते बिहार कार्यक्रम को लेकर बेगूसराय में काफी उत्साह देखा जा रहा है। हर पंचायत में विकास वैभव की चर्चा हो रही है।

आईपीएस विकास वैभव की यही निशानी है कि कितने लोग ईमानदारी से सामाजिक कार्य करते हैं। उम्मीद है कि बेगूसराय में होने वाला नमस्ते बिहार कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। नमस्ते बिहार महा युवा संवाद कार्यक्रम के लिए पूरी टीम द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को विकास वैभव खुद शाम्हो पहुंचे।

अभियान के मुख्य समन्वयक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मटिहानी, बछवाड़ा, तेघड़ा, मंझौल, बेगूसराय सदर, भगवानपुर, रामदीरी के कई पंचायतों का दौरा किया है। विकास वैभव को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। नमस्ते बिहार कार्यक्रम को लेकर बेगूसराय के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने भी अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।

यह एक सुखद पहलू है कि बेगूसराय के लोग सामाजिक उत्थान और युवाओं के विकास के प्रति जागरूक हैं और इन्हीं कारणों से जीडी कॉलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेट्स इंस्पायर बिहार की बात से आंखों में चमक आ जाती है। नमस्ते बिहार कार्यक्रम को लेकर हर पंचायत के युवाओं में उत्साह है। लोग इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि पहली बार समाज के लिए इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।

सभी को खुशी है कि लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान का कार्यक्रम पहली बार बेगूसराय में खुले मंच पर आयोजित किया जा रहा है। आईपीएस विकास वैभव सामाजिक संदेश देते हुए युवाओं के विकास को लेकर हमेशा चिंतनशील रहते हैं। बिहार के लिए संदेश देना एवं उस पर अमल करना एक नेक और साहसी कार्य है। बिहार के समाज के लिए ऐसा नेक काम कर रहे हैं तो आइए मिलकर प्रेरित करें बिहार को।

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विकास वैभव ने कहा कि दस दिसम्बर को नमस्ते बिहार प्रथम बृहत जन संवाद हो रहा है। बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण में बृहत श्रृंखला के इस प्रथम कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। लेट्स इंस्पायर बिहार के तहत राज्य के सभी जिलों, भारत के महानगरों तथा विदेशों में अभी तक एक हजार से अधिक कार्यक्रम सभागारों में हुए।

राष्ट्रकवि दिनकर की भूमि पर मुक्ताकाश में प्रथम बृहत जन संवाद में सभी लिया हुआ संदेश नमस्ते बिहार। उद्देश्य है जातिवाद, संप्रदायवाद, लिंगभेद आदि लघुवादों से मुक्त उज्ज्वलतम उत्कर्ष पर स्थापित करना अपने बिहार को। सबों की उपस्थिति एवं सहयोग से निश्चित ही बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य के लिए संकल्पित अभियान सशक्त होगा। आइए आप भी बेगूसराय, मिलकर प्रेरित करें बिहार।

Tags: Bihar