बनासकांठा में त्रिशूलिया घाटी पर अंबाजी दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पलटी, 30 से अधिक घायल

सभी श्रद्धालु मोरबी, जामनगर और राजकोट के निवासी थे, जो पिछले 20 दिनों से यात्रा पर निकले थे

बनासकांठा में त्रिशूलिया घाटी पर अंबाजी दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पलटी, 30 से अधिक घायल

अंबाजी, 3 दिसंबर (हि.स.)। बनासकांठा जिले की दांता तहसील क्षेत्र में अंबाजी-दांता के बीच त्रिशूलिया घाटी पर रविवार को निजी बस पलटने से 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मोरबी, जामनगर और राजकोट के निवासी थे, जो पिछले 20 दिनों से यात्रा पर निकले थे। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। बस अंबाजी से दर्शन के बाद मोढेरा की ओर जा रही थी। सभी घायलों को दांता सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बनासकांठा जिले के अंबाजी और दांता के बीच त्रिशूलिया घाटी में रविवार को बस पलट गई। त्रिशूलिया घाटी अपने खतरनाक मोड़ की वजह से पहले से दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता है। बस पलटने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। बस में फंसे यात्रियों को जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला गया। 108 आपातकालीन एम्बुलेंस के जरिए घायलों को समीप के दांता सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है