सूरत :  महापौर ने जोनल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं जानने की कोशिश की

नवनियुक्त महापौर दक्षेश मावानी ने कतारगाम और अठवा जोन का दौरा किया

सूरत :  महापौर ने जोनल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं जानने की कोशिश की

नवनियुक्त महापौर दक्षेश मावानी लगातार सूरत में आम नागरिकों की समस्याओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं। आज  महापौर दक्षेश मावानी ने नगर निगम के विभिन्न जोन कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास किया और आवश्यक निर्देश दिये।

सूरत के नवनियुक्त महापौर दक्षेश मवानी ने एक्शन में आते ही अठवा और कतारगाम जोन का औचक दौरा किया। जोन का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया। अधिकारियों को समस्या का तत्काल समाधान करने का भी निर्देश दिया गया।

महापौर दक्षेश मावानी ने नागरिक सुविधा केंद्र और आधार कार्ड केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। उनके पास कहां कितने कर्मचारी हैं और काम कैसे चल रहा है, उसका विवरण प्राप्त किया गया। कर्मचारियों के कार्य का भी निरीक्षण किया।

Tags: Surat