सूरत : नगर निगम में विभिन्न समितियों के अध्यक्षों ने कार्यभार संभाला
नवनियुक्त 12 समिति के अध्यक्षों को पदाधिकारियों समर्थकों ने बधाई दी
सूरत नगर निगम में महापौर, उप महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद आज विभिन्न समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का आधिकारिक तौर पर चयन किया गया। आज नगर निगम में विभिन्न समितियों के अध्यक्षों की आधिकारिक नाम की घोषणा हुई। आधिकारिक रूप से विभिन्न समितियों की प्रथम बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की नियुक्ती करने के समय जबरदस्त भीड़ रही। महापौर दक्षेश मेवाणी, उप महापौर डॉ. नरेन्द्र पाटिल, स्थायी समिति अध्यक्ष राजन पटेल, सत्ता पक्ष के नेता शशी त्रिपाठी ने नवनियुक्त समिति अध्यक्ष के केबिन में गए और बधाई दी। समिति अध्यक्षों ने पदाधिकारियों का अभिवादन किया
नगर निगम की विभिन्न 12 समितियों में नए चेहरों को पहली बार नियुक्ति मिलने पर खुशी का माहौल है। नये युवा चेहरे को समिति का अध्यक्ष बनाये जाने से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला है। आज बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी।
सूरत नगर निगम की शुक्रवार को हुई सामान्य बैठक में विभिन्न समितियों का गठन किया गया था। जिसमें समिति के अध्यक्ष समेत सदस्यों के नामों की घोषणा की गयी थी। हालाँकि, विभिन्न समितियों की आज सुबह 10:30 बजे से विभिन्न चरणों में बैठक हुई। विभिन्न समितियों की इस प्रथम बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद स्थायी अध्यक्ष कि नियुक्ती की गई जो आगामी ढाई साल के लिए संबंधित समिति का अध्यक्ष बना रहेगा। इसके बाद संबंधित समिति के कार्यालय में जाकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। जिसके चलते आज नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में शुभचिंतक नगर निगम कार्यालय पहुंचे। हर कमेटी के केबिन में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष इस प्रकार हैं
- स्लम समिति अध्यक्ष: विजय चोमल, उपाध्यक्ष: बंशु यादव
- परिवहन समिति के अध्यक्ष: सोमनाथ मराठे, उपाध्यक्ष: नीलेश पटेल
- गटर समिति अध्यक्ष : केयुर चपटवाला, उपाध्यक्ष: सुधा पांडे
- लोक निर्माण समिति के अध्यक्ष: भाईदास पाटिल, उपाध्यक्ष: केतन मेहता
- जल समिति अध्यक्ष:हिमांशु रावलजी, उपाध्यक्ष: कुणाल सैलोर
- नगर नियोजन समिति अध्यक्ष: नागर पटेल, उपाध्यक्ष: उषा पटेल
- स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष: नैन्सी शाह, उपाध्यक्ष: दीपेश पटेल
- समाज कल्याण, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष: सोनल देसाई, उपाध्यक्ष: रुता खेनी
- अस्पताल समिति अध्यक्ष: मनीषा अहीर, उपाध्यक्ष: कैलाश सोलंकी
- उद्यान समिति अध्यक्ष: गीता सोलंकी, उपाध्यक्ष: राजेश्री मैसुरिया
- प्रकाश एवं अग्नि समिति के अध्यक्ष: चिराग सोलंकी, उपाध्यक्ष: नरेंद्र पांडव
- विधि समिति अध्यक्ष: नरेश राणा, उपाध्यक्ष: भावना सोलंकी
आम आदमी पार्टी द्वारा निगम में महिला प्रतिपक्ष नेता चुने जाने के बाद सूरत शहर के महापौर दक्षेश मेवाणी, उप महापौर डॉ. नरेन्द्र पाटिल, स्थायी समिति अध्यक्ष राजन पटेल, सत्ता पक्ष के नेता शशी त्रिपाठी ने विपक्षी नेता के केबिन में गए और विपक्षी नेता पायल साकरिया को बधाई दी और एक-दूसरे का अभिवादन किया। नवनियुक्त नेता प्रति पक्ष पायल सकरिया ने भी सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।