राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अहमदाबाद हवाई अड्डे पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

मंगलवार शाम अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अहमदाबाद हवाई अड्डे पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

अहमदाबाद, 12 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुजरात के दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत मंगलवार शाम अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचीं। यहां विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रोटोकॉल मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, महापौर प्रतिभा जैन, राज्य के मुख्य सचिव राज कुमार, राज्य पुलिस महानिदेशक विकास सहाय, कलेक्टर प्रवीणा डी.के. और शहर पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक सहित उपस्थित अन्य महानुभाव मौजूद थे।

Tags: Ahmedabad