गुजरात : रिटायर इंजीनियर जसवन्त मोदी के पास मिली 4.22 करोड़ की बेनामी संपत्ति, ACB ने दर्ज किया केस

 आय से अधिक संपत्ति मिली है

गुजरात : रिटायर इंजीनियर जसवन्त मोदी के पास मिली 4.22 करोड़ की बेनामी संपत्ति, ACB ने दर्ज किया केस

पाटन की समी तालुका पंचायत के जिला ग्राम विकास एजेंसी के तत्कालीन अतिरिक्त सहायक अभियंता जसवंत मोदी के पास 4.22 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। एसीबी के सर्च ऑपरेशन के दौरान आरोपी रिटायर इंजीनियर की चल-अचल संपत्तियों के बेनामी दस्तावेज मिले। इसके बाद, राज्य एसीबी ने पाटन एसीबी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। जसवन्त मोदी के साथ उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी जसवन्त और उसकी पत्नी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महत्वपूर्ण बात यह है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश और सीबीआई दिशानिर्देशों के अनुसार, वित्तीय लेनदेन का विश्लेषण करने के लिए एक वित्तीय सलाहकार द्वारा फोरेंसिक अकाउंटिंग की गई थी। इस अपराध की आगे की जांच सहायक निदेशक के.एच. गोहिल, एसीबी बॉर्डर यूनिट के पाटन एसीबी के पुलिस निरीक्षक जे.पी. सोलंकी की देखरेख में सौंप दिया गया है।

Tags: Amreli