आपदा से बचाएगा मोबाइप एप सचेत, पहले ही करेगा अलर्ट

संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे का सटीक जानकारी देगा सचेत एप

आपदा से बचाएगा मोबाइप एप सचेत, पहले ही करेगा अलर्ट

राष्ट्रीय इन्टीग्रेटेड आपदा चेतावनी पोर्टल सचेत आपदा से बचाव में सहयोगी

मीरजापुर, 08 जून (हि.स.)। अब संभावित आपदा के दौरान राष्ट्रीय इन्टीग्रेटेड आपदा चेतावनी पोर्टल सचेत आपदा से बचाव में काफी सहयोग करेगा। यह एप बहुपयोगी होने के साथ सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगा।

इस एप का प्रयोग कर आम नागरिक अपने क्षेत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे से अवगत हो सकेंगे। दिन के तापमान व एक-एक घंटे की जानकारी इस एप पर मिलेगी। इसके डैश बोर्ड पर आगामी तीन दिन तक के मौसम की सटीक जानकारी उपलब्ध रहती है। एप की स्क्रीन पर संभावित प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी भी चलती रहती है। जिसका प्रयोग कर आमजन अपने आप को संभावित आपदा से सुरक्षित कर सकेंगे। इस एप के माध्यम से पूरे देश के बारे में जानकारी ली जा सकती है। यह एप प्राकृतिक आपदाओं से भी बचाता है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिवप्रताप शुक्ल ने नागरिकों से अपील की है कि इस एप का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इस एप का प्रयोग किसान बन्धु फसलों को काटने, बोने व खाद के प्रयोग से पहले भी कर सकते हैं। किसी कार्यक्रम के आयोजन तिथि को मौसम कैसा रहेगा या किसी स्थान की यात्रा के समय मौसम कैसा रहेगा। सचेत एप के माध्यम से जाना जा सकेगा। सचेत ऐप के माध्यम से स्थानीय मौसम, तापमान, वर्षा, प्रदूषण का स्तर, वज्रपात का अलर्ट तथा विभिन्न आपदाओं में क्या करें और क्या न करें आदि के बारे में भी पता लगा सकते हैं। इसलिए इस बहुपयोगी एप को सभी लोगों को डाउनलोड करना चाहिए।

वहीं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि सचेत मोबाइल एप का आपदा सम्बन्धी चेतावनी प्राप्त करने के उद्देश्य से समस्त अधिकारी, कर्मचारी डाउनलोड करें और आमजनमानस के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार करें। कोई भी इस एप को डाउनलोड कर सकता है।