गुजरात : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 8 शहरों में प्रशासन द्वारा तैयार प्री-मानसून कार्ययोजना की समीक्षा की

बदलते वर्षा पैटर्न को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना में आवश्यक प्रबंध किए गए हैं

मानसून से पहले पूरे राज्य में प्री-मानसून अभियान चलाए जाते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस अभियान को लेकर महानगर के नगर आयुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर प्री-मानसून प्लानिंग का समीक्षा किया।

महानगरों में प्री-मानसून कार्ययोजना तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल कराई गई। जिसमें मैन हॉल एवं उचित वर्षा जल निकासी व्यवस्था तथा 24x7 केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष को क्रियाशील बनाया गया है। बदलते वर्षा पैटर्न को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना में आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

सभी नगर पालिकाओं को सलाह दी गई है कि मानसून के दौरान इस वर्ष बनी सड़कों को कोई नुकसान होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच न करें। भूपेंद्र पटेल ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी फोन पर उपलब्ध रहें ताकि नागरिकों-लोगों को उनकी छोटी-छोटी शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया मिल सके।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के 8 नगर निगमों के नगर आयुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर अगले मानसून से पहले शहरों में की गई एडवांस प्लानिंग की व्यापक समीक्षा की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शहर आपदा प्रबंधन योजना-2023 के तहत अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर, जूनागढ़ और गांधीनगर नगर निगमों द्वारा तैयार प्री-मानसून कार्ययोजना पर चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के बदले पैटर्न को देखते हुए महानगरों में इस कार्ययोजना में आवश्यक व्यवस्थाएं स्थापित की जाएं। उन्होंने सड़कों, पानी और ड्रेनेज लाईनों के रख-रखाव पर तत्काल ध्यान देने के निर्देश दिये। बैठक में भारी बारिश के कारण नागरिकों, जानवरों को निकालने की आवश्यकता होने पर सुरक्षित स्थानों को निर्दिष्ट करते हुए पुनर्वास टीम के संचालन के बारे में भी जानकारी दी गई।