आस्ट्रेलियाई मॉडल सिएना वियर का 23 साल की उम्र में निधन, घुड़सवारी के दौरान हुई थीं घायल

उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था

आस्ट्रेलियाई मॉडल सिएना वियर का 23 साल की उम्र में निधन, घुड़सवारी के दौरान हुई थीं घायल

मेलबर्न/मुंबई, 06 मई (हि.स.)। मिस यूनिवर्स 2022 की फाइनलिस्ट रही आस्ट्रेलियाई मॉडल सिएना वियर का आज निधन हो गया। उन्होंने 23 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में घुड़सवारी के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 अप्रैल को सिएना वियर सिडनी के विंडसर पोलो ग्राउंड्स में घुड़सवारी कर रही थीं। उस समय घोड़े से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उसके बाद उन्हें वेस्टमीड अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। वह पिछले कुछ हफ्तों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं और आज (6 मई को) उन्होंने दम तोड़ दिया।

सिएना को घोड़ों की सवारी करना बहुत पसंद था। घुड़सवारी उनका जुनून था। सिएना मिस यूनिवर्स 2022 की फाइनलिस्ट थीं। उन्होंने सिडनी विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य और मनोविज्ञान में बीए किया है। अब मॉडल आगे की पढ़ाई के लिए यूके जाने की सोच रही थीं। मॉडलिंग के क्षेत्र में वह हमेशा एक्सपेरिमेंट करती दिखीं। सिएना के निधन के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं।

सिएना एक बेहतरीन मॉडल के तौर पर जानी जाती थीं। उसने मॉडलिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी खूबसूरती से अपने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिएना उन मॉडलों में शुमार थीं, जो कम समय में लोकप्रिय हो गए। सिएना बहुत आगे जाना चाहती थीं। उन्होंने यह सफर भी शुरू किया था। सिएना सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं और उनके काफी प्रशंसक हैं। सिएना के निधन की खबर के बाद से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

Tags: Australia