गुजरात : विधानसभा अध्यक्ष ने की शेष 14 समितियों की घोषणा, विधायक अल्पेश ठाकोर को जगह मिली 

सदस्य निवास समिति के अध्यक्ष के रूप में केशाजी चौहान की नियुक्ति, टेबल पेपर समिति के अध्यक्ष के रूप में शिवाभाई गोहिल मनोनीत

गुजरात : विधानसभा अध्यक्ष ने की शेष 14 समितियों की घोषणा, विधायक अल्पेश ठाकोर को जगह मिली 

 गुजरात विधानसभा की समितियों के नामों का ऐलान हो गया। जिसमें बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सदस्यों के नाम का समावेश किया गया था। इस कमेटी के ऐलान के साथ ही विधानसभा में इतिहास रच दिया गया है। जिसमें सत्ता पक्ष को इस बार लोक लेखा समिति में जगह मिली है। जीतू वाघानी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लेकिन अब अध्यक्ष ने बाकी 14 समितियों की घोषणा कर दी है। जिसमें अल्पेश ठाकोर को सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने 14 समितियों की घोषणा की

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा घोषित 14 समितियों में अनिरुद्ध दवे को उपविधानसभा अध्यक्ष, किरीट पटेल को नियम समिति का अध्यक्ष, अ.जा. कल्याण समिति अध्यक्ष के रूप में मालती माहेश्वरी, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति अध्यक्ष के रुप में अल्पेश ठाकोर, सदस्यों की अनुपस्थिति समिति के अध्यक्ष के रुप में महेश कसवाला, निवास समिति के अध्यक्ष के रुप में केशाजी चौहान, टेबल पर पेपर रखने की समिति के अध्यक्ष के रुप में शिवभाई गोहिल की नियुक्ति की गई है। मनीषाबेन वकील को अंदाज समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

इसके अलावा कांग्रेस के दो सदस्य अर्जुन मोढवाडिया और सीजे चावड़ा को लोक लेखा समिति में नियुक्त किया गया है। इस कमेटी में आम आदमी पार्टी के विधायक हेमंत अहीर को भी शामिल किया गया है। मनीषाबेन वकील को अंदाज समिति के अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया है। साथ ही कांग्रेस के डॉ. तुषार चौधरी को अंदाज समिति में शामिल किया गया है।

पंकज देसाई पंचायती राज समिति  अध्यक्ष

राज्य आदिवासी सलाहकार परिषद में कांग्रेस के अनंत पटेल को भी जगह मिली है। पंकज देसाई को पंचायती राज समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस विधायक गनीबेन ठाकोर को भी स्थान मिली है। पीसी बरंडा को राज्य आदिवासी सलाहकार परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है और उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय समिति में किरीट पटेल, हार्दिक पटेल का समावेश किया गया है।