सूरत : वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत का रत्न और आभूषण निर्यात में वृद्धि

 वित्त वर्ष 2022-23 में 2.48% से 300462.52 करोड़ रूपए की वृद्धि

भारतीय रत्न तथा आभूषण उद्योग जगत ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भी सराहनीय प्रदर्शन : विपुल शाह

वित्त वर्ष 2022-23 में रत्न तथा आभूषण के निर्यात में 2.48% से 300462.52 करोड़ की वृद्धि हुयी है जो पिछले साल समान अवधि में 293193.19 करोड़ रूपए दर्ज किया गया था। अमेरिकी डॉलर में कुल रत्न तथा आभूषण का निर्यात US$ 37468.66 मिलियन दर्ज किया गया है जो पिछले साल समान अवधि में US$ 39331.71 मिलियन दर्ज किया गया था। 

वित्त वर्ष 2022-23 में भारत सरकार को $770 बिलियन के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने पर अभिनंदन करते हुए तथा  ऱत्न तथा आभूषण के निर्यात प्रदर्शन का विश्लेषण करते हुए जीजेईपीसी के अध्यक्ष विपुल शाह ने कहा कि “भारतीय रत्न तथा आभूषण उद्योग जगत ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भी सराहनीय प्रदर्शन किया है। अमेरिका में मंहगाई, रशिया- युक्रेन की बीच युद्ध, 6 महीनों तक चीन में लगातार लॉकडॉउन होने के बाद भी भारतीय रत्न तथा आभूषण उद्योग जगत ने अपने लक्ष्य को हासिल करने में सराहनीय प्रदर्शन किया है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष रत्न तथा आभूषण के कुल सकल निर्यात में 2.48%  से 300462.52 करोड़ रूपए की वृद्धि दर्ज की गयी है। सही समय पर वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय द्वारा भारत-यूएई के बीच में सेपा का क्रियान्वयन से वित्त वर्ष 2022-23 में यूएई को प्लेन गोल्ड के निर्यात में 17 % की वृद्धि देखी गयी है। भारत के मुख्य बाजारों में अमेरिका, हांग-कांग व यूएई हैं। ”

अप्रैल 2022 - मार्च 2023 की अवधि के लिए

अप्रैल 2022 - मार्च 2023 की अवधि के लिए, कट और पॉलिश डायमंड का कुल सकल निर्यात में 2.97% (अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में 9.78% की गिरावट) से रु. 176696.95 करोड़ (US$ 22044.58 मिलियन) की गिरावट दर्ज की गयी है जो पिछले साल इसी अवधि में रु. 182111.14 करोड़ (US$ 24433.75 मिलियन) रूपए दर्ज किया गया था। कट और पॉलिश डायमंड के निर्यात में गिरावट के बारे में बात करते हुए, विपुल शाह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि , "वैश्विक चुनौतियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन सहित भारत के प्रमुख बाजारों में हीरे की मांग को प्रभावित किया। लेकिन यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ क्षेत्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारत को इन्कन्सिस्टन्ट (असंगत) रूसी कच्चे हीरे की आपूर्ति और लाभ के साथ चुनौतियों के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, क्योंकि नामीबिया, बोत्सवाना और अंगोला जैसे देश अपने रफ डायमंड को अपने देशों में ही कटिंग करना पसंद करते हैं।

•    गोल्ड ज्वेलरी के निर्यात में 11.13% से 75635.72 करोड़ की वृद्धि
•    प्लेन गोल्ड ज्वैलरी के निर्यात में 17.22%  से 33177.86 करोड़ रूपए की वृद्धि
•    स्टेडड गोल्ड ज्वेलरी के निर्यात में 2.97 % से  176696.95 करोड़ रूपए की गिरावट
•    पॉलिशड लैब ग्रोन डायमंड के निर्यात में 37.31% से 13466.42 करोड़ रूपए की वृद्धि
•    सिल्वर ज्वेलरी के निर्यात में 16.02% से 23492.71 करोड़ की वृद्धि
•    कलर्ड जेम स्टोन के निर्यात में 45.44% से 3373.43 करोड़ की वृद्धि  

विपुल शाह ने आगे कहा, "हालांकि, आने वाले महीनों में डायमंड क्षेत्र में स्थिरता लौटेगी, खासकर चीन और फार ईस्ट एशिया में बेहतर स्थिति की उम्मीद है। अप्रैल 2022 - मार्च 2023 की अवधि के लिए, गोल्ड ज्वेलरी का अनंतिम सकल निर्यात रु 75635.72 करोड़ (US$ 9423.31 मिलियन) रूपए से 11.13% (अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में 3.22%) की वृद्धि हुई। जो पिछले वर्ष 68062.41 करोड़ (यूएस $ 9129.71) मिलियन रूपए दर्ज किया गया था।

अप्रैल 2022 - मार्च 2023 की अवधि के लिए, प्लेन गोल्ड ज्वेलरी का अनंतिम सकल निर्यात में 33177.86 करोड़ (US$ 4128.57 मिलियन) रुपये से 17.22% (अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में 8.74%) की वृद्धि हुई। जो पिछले वर्ष 28303.37 करोड़ रूपए (US$3796.70 मिलियन) दर्ज किया गया है।

अप्रैल 2022 - मार्च 2023 की अवधि के लिए, सभी प्रकार के स्टेड गोल्ड ज्वेलरी का अनंतिम सकल निर्यात 42457.87 करोड़ (US$ 5294.74 मिलियन) रुपये से 6.79% (अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में 0.72% की गिरावट) की वृद्धि दर्ज की गयी जो पिछले वर्ष के लिए 39759.04 करोड़ (US$  5333.01 मिलियन) था।
 
अप्रैल 2022 - मार्च 2023 की अवधि के लिए, लैब ग्रोन डायमंड का अनंतिम सकल निर्यात 13466.42 करोड़ (US$ 1679.98 मिलियन) रुपये 37.31% (अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में 27.85%) की वृद्धि हुई। पिछले वर्ष के लिए 9807.56 करोड़ (यूएस $ 1313.98 मिलियन) दर्ज किया गया।

लैब ग्रोन के बढ़ते व्यापार पर जीजेईपीसी अध्यक्ष विपुल शाह ने कहा कि लैब ग्रोन डायमंड तेजी से उबरता सेक्टर है। अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक लैब ग्रोन के निर्यात में 37.31% से 13466.2 करोड़ रूपए की वृद्धि दर्ज की गयी है। भारत सरकार द्वारा अगले 5 सालों के लिए लैब ग्रोन पर रिसर्च करने के लिए 242 करोड़ रूपए का IIT का ग्रांट दिया गया है, जो लोकल लेवल पर मैन्युफैक्चरिंग टैक्नोलॉजी को विकसित करने में सहायक साबित होगा। लैब ग्रोन डायमंड के सीड्स पर कस्टम ड्यूटी को हटा देना भी सराहनीय कदम है, जो पहले 5% थी यह भारत को वैश्विक स्तर पर लैब ग्रोन -डायमंड के प्रोडक्शन सायकल को पूरा करने व ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग के रूप में नेतृत्व हासिल करने में सहायक होगा।

अप्रैल 2022 - मार्च 2023 की अवधि के लिए, सिल्वर ज्वेलरी का अनंतिम सकल निर्यात 23492.71 करोड़ (US$  $ 2932.12 मिलियन) रुपये से 16.02% (अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में 8.03%) की वृद्धि हुई। पिछले वर्ष के लिए 20248.09 करोड़ (US$ $ 2714.14 मिलियन) रूपए दर्ज किया गया।
 
अप्रैल 2022 - मार्च 2023 की अवधि के लिए, प्लेटिनम ज्वैलरी का अनंतिम सकल निर्यात 237.73 करोड़ रूपए से ( US$29.01 मिलियन अमेरिकी डॉलर) 10.01% (अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में 2.49%)  की वृद्धि दर्ज की गयी जो पिछले साल US$ 29.01 मिलियन ( 216.09 करोड़ रूपए दर्ज) किया गया।
 
अप्रैल 2022 - मार्च 2023 की अवधि के लिए, कलर्ड जेमस्टोन्स का अनंतिम सकल निर्यात रु. 3373.43 करोड़ (US$ 419.63 मिलियन) रुपये से 45.44% (34.83% ड़ॉलर के संदर्भ में) की वृद्धि दर्ज की गयी, जो पिछले साल 2319.41 करोड़ (US$ 311.21 मिलियन) रूपए थे।
 
मार्च 2023 में निर्यात प्रदर्शन
 
मार्च 2023 के महीने में, रत्न और आभूषण का कुल सकल निर्यात 21501.96 करोड़ रूपए (US$ 2612.65 मिलियन) से 23.75% (अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में 29.39% की गिरावट) की गिरावट आई, जो पिछले साल इसी अधि में 28198.36 करोड़ (US$ 3699.90 मिलियन) दर्ज किया गया।

मार्च 2023 में कट और पॉलिश डायमंड का कुल सकल निर्यात रु. 13207.10 करोड़ (US$ 1604.67 मिलियन), तुलना में 27.68% (अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में 33.05% की गिरावट) गिकावट दर्ज की, जो कि पिछले साल रु 18263.16 करोड़ (US$ 2396.96 मिलियन) दर्ज किया गया।
 
मार्च 2023 के महीने में, गोल्ड ज्वेलरी कुल सकल निर्यात 5769.24 करोड़ (US$ 701.26 मिलियन) रूपए  से 4.24% की वृद्धि दर्ज किया गया, पिछले वर्ष की इसी अवधि में 5534.53 करोड़ (US$ 726.27 मिलियन) रूपए था।

मार्च 2023 में प्लेन गोल्ड ज्वेलरी का कुल सकल निर्यात रु. 2760.02 करोड़ (US$ 335.56 मिलियन) रूपए से 27.27% (या US डॉलर के संदर्भ में 17.86%) की वृद्धि का संकेत दिया, जो कि रु. 2168.70 करोड़ (US$ 284.70 मिलियन) रूपए दर्ज किया गया।
मार्च 2023 के महीने में, स्टडेड गोल्ड ज्वैलरी का कुल सकल निर्यात3009.22 करोड़ (US$ 365.70 मिलियन),रूपए से 10.60% (अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में 17.18% की गिरावट) की गिरावट आयी, जो कि रु. 3365.83 करोड़ (US$ 441.57 मिलियन) था।

Tags: Surat GJEPC