चारधाम का आगाज : गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, मुख्यमंत्री धामी ने किए दर्शन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दर्शनार्थ खुले गंगोत्री -यमुनोत्री धाम के कपाट

चारधाम का आगाज : गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, मुख्यमंत्री धामी ने किए दर्शन

आज अक्षय तृतीया के अवसर पर खरसाली से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मां यमुना की डोली रवाना किया

उत्तरकाशी, 22 अप्रैल (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध चारधामों में से गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार को अक्षय तृतीया पर मंत्रोच्चारण के साथ खोल दिए गए हैं। गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुले। कपाट खुलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए। जबकि, यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:41 बजे खुले। इसके साथ ही यहां अगले छह महीने तक देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा और यमुना के दर्शन कर सकेंगे।

इधर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल और सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि विधि-विधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ और विशेष पूजा अर्चना के बाद सर्वार्थ अमृत सिद्ध योग पर 12:35 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साक्षी बने। सुबह उन्होंने यमुनोत्री धाम रवाना होने से पहले खरसाली में मां यमुना की डोली को विदा किया और इसके पश्चात गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की हर सुख सुविधाओं का ध्यान सरकार ने रखा है। राज्य के लिए चारधाम यात्रा किसी उत्सव से कम नहीं है।

उधर यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से ठीक 12:41 पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। 

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, विधायक संजय डोभाल, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, ने पूजा अर्चना कर मां यमुना की डोली को यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया। वही गंगोत्री धाम में एडवोकेट एवं रावल रवींद्र सेमवाल, राजेश सेमवाल, अशोक सेमवाल,