बिहार में समस्तीपुर जिले के चार युवकों की नेपाल में सड़क दुर्घटना में मौत

बिहार में समस्तीपुर जिले के चार युवकों की नेपाल में सड़क दुर्घटना में मौत

समस्तीपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी एवं कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों के चार युवको की मौत बीती रात नेपाल (काठमांडू) में एक सड़क दुर्घटना में हो गई।

मृतकों की पहचान शेखोपुर के अंतर्गत भगवती स्थान से सटे मन्नीपुर वार्ड संख्या 8 निवासी स्व. राम नरेश सिंह के 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार सिंह उर्फ मन्नू सिंह, विकास नगर वार्ड संख्या 12 निवासी जय चौधरी का 35 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार एवं विकास नगर निवासी अभिषेक कुमार 32 वर्ष, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव निवासी स्व मोहन सिंह का 42 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ गब्बर सिंह के रूप में की गई हैं। वहीं एक घायल की पहचान बिरौली गांव निवासी सिकंदर साह का 40 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र सोनी के रूप में हुई है।

k12042023-05

मिली जानकारी के अनुसार पांचों दोस्त अपने निजी गाड़ी से सैर करने नेपाल (काठमांडू) गया हुआ था जहां सैर करने के दौरान इनकी गाड़ी नेपाल (काठमांडू) में 500 फीट नीचे एक खाई में जा गिरी, जहां चार की मौत मौके पर ही हो गई। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं जिसका उपचार काठमांडू में चल रहा हैं।

जैसे ही इन लोगो की मौत की खबर आई की मृतकों के परिजनो में कोहराम मच गया। सभी के परिजन लाश लाने के लिए काठमांडू पहुंच गये हैं। मृतक राजेश कुमार सिंह उर्फ मन्नू सिंह अपने पीछे पत्नी गुड़िया सिंह, एक पुत्र सरयांश कुमार 5 वर्ष, एक पुत्री ईशु कुमारी 2 वर्ष को छोड़कर चले गये, इसी तरह मुकेश कुमार अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र शुभ कुमार 12 वर्ष एवं तनिक कुमार 8 वर्ष को छोड़कर चले गये। इसी तरह तीसरे मृतक अभिषेक कुमार का पूरा डिटेल खबर लिखे जाने तक नहीं मिल सका। इसी तरह कल्याणपुर थाना क्षेत्र फुल्हारा गांव के स्व मोहन सिंह का 42 वर्षीय पुत्र मृतुंजय कुमार सिंह उर्फ गब्बर सिंह के रूप में कि गई हैं। गब्बर सिंह अपने पीछे पत्नी बबिता कुमारी, दो पुत्र लव और कुश एवं दो पुत्री पुत्री अंजली व राजश्री को छोड़कर चले गये हैं।

मृतकों के परिजनो के मुताबिक यह घटना मंगलवार की रात करीब 12 बजे की बताई गई हैं। वही इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हैं जो जिंदगी और मौत से जूझ रहा हैं। घायल युवक की पहचान बिरौली गांव निवासी सिकंदर साह का 42 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र सोनी के रूप में हुई हैं।