अजब-गजब: ये हैं दुनिया के कुछ सबसे 'महंगे' स्कूल, हजारों-लाखों में नहीं बल्कि करोडों में है फीस

इन विद्यालयों में पढ़ाना सपने में भी कठिन, 1.30 करोड़ फीस, 5 लाख यूनिफॉर्म: जानिए दुनिया के सबसे महंगे स्कूलों के बारे में

अजब-गजब: ये हैं दुनिया के कुछ सबसे 'महंगे' स्कूल, हजारों-लाखों में नहीं बल्कि करोडों में है फीस

भारत में सरकार शिक्षा का निजीकरण कर रही है और माता-पिता निजी स्कूलों में महंगी फीस देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि निजी स्कूलों को कई लोगों के लिए प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। ये महंगे निजी स्कूल सिर्फ भारत में ही नहीं हैं। दुसरे देशों में भी ऐसे विद्यालय हैं, जहां दुनिया भर के अमीर लोगों के बच्चे पढ़ रहे हैं। ऐसे स्कूल कितनी फीस लेते हैं, इसकी जानकारी यहां दी जा रही है। ये ऐसे स्कूल हैं जहां आम आदमी बच्चों को पढ़ाने का सपना भी नहीं देख सकता। यहाँ की फीस इतनी है कि किसी आम आदमी का घर कई सालों तक आराम से चल जाए।

ये हैं दुनिया के सबसे महंगे स्कूल

आपको बता दें कि दुनिया में सबसे महंगे विद्यालय की सूची में ब्रिटेन का एग्लॉन कॉलेज का नाम है। ब्रिटिश वास्तुकार जॉन सी कारलेट द्वारा 1949 में स्थापित इस स्कूल में 65 देशों के 422 बच्चे पढ़ रहे हैं। यहां पढ़ने की सालाना फीस 1.20 लाख डॉलर यानी 98 लाख रुपए है। दुनिया के सबसे महंगे स्कूलों में स्विट्जरलैंड का ले रोजी इंस्टीट्यूट भी शामिल है। इस स्कूल की स्थापना 1880 में पॉल एमिल कर्नल ने की थी। इस स्कूल की सालाना फीस 1.25 लाख फ्रैंक यानी 1.12 करोड़ रुपए तक जाती है।

इन स्कूलों के बारे में भी जान लो..!

इसके बाद एक और महंगे स्कूल में डाट स्कूल एल्पिन ब्यू सोलेल भी स्विट्जरलैंड में स्थित है। यह एक बोर्डिंग स्कूल है। जिसकी स्थापना 1910 में हुई थी। अमीर परिवारों के बच्चे भी यहां पढ़ने आते हैं। स्कूल में प्रत्येक वर्ष 11 से 18 वर्ष के बीच के केवल 250 बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। सालाना फीस 1.30 करोड़ रुपए है। बच्चों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म की कीमत पांच लाख रुपए है। इसके अलावा स्विट्जरलैंड का सेंट जॉर्ज इंटरनेशनल स्कूल दुनिया के सबसे महंगे स्कूलों में शुमार है। इसकी शुरुआत 1927 में हुई थी। यहां 60 देशों के 400 छात्र पढ़ते हैं। जिसकी सालाना फीस 96 लाख रुपए है। इसके अलावा प्रवेश शुल्क अलग से लिया जाता है।

एक और महंगा स्कूल

लेयसिन अमेरिकन स्कूल भी स्विट्जरलैंड में स्थित है। इस स्कूल का नियम है कि स्कूल में पढ़ने वाले हर बच्चे के बैंक खाते में कम से कम आठ लाख रुपये होने चाहिए। इस स्कूल में अंग्रेजी भाषा में शिक्षा दी जाती है। यहां 350 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल अल्पाइन रिज़ॉर्ट गांव में स्थित है। जिनकी प्राकृतिक सुंदरता किसी का भी मन मोह लेती है। स्कूल की सालाना फीस 96 लाख रुपए है।