गुजरात : डांग जिले में 13 नेताओं के इस्तीफे के बाद भाजपा ने तीन जिलाध्यक्ष नियुक्त किए

डांग में किशोर गावित, गिर सोमनाथ में महेंद्र पिठिया एवं पोरबंदर में रमेश आडोदरा की नियुक्ति की

गुजरात : डांग जिले में 13 नेताओं के इस्तीफे के बाद भाजपा ने तीन जिलाध्यक्ष नियुक्त किए

मंगलवार को आठ और नेताओं के स्वेच्छा से इस्तीफा देने से हड़कंप मच गया था

डांग जिले के भाजपा संगठन में मंगलवार को आठ और नेताओं के स्वेच्छा से इस्तीफा देने से हड़कंप मच गया है। कांग्रेस के अधिकांश नेताओं के भाजपा में शामिल होने के साथ ही डांग भाजपा में आंतरिक कलह चरम पर पहुंच गई है। सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के विरुद्ध बगावत करने वाले भाजपा के अध्यक्ष दशरथभाई पवार ने कल स्वेच्छा से प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। अब भाजपा ने तीन जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। जिसमें किशोर गावित को डांग जिले में बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है।

तीन जिलाध्यक्ष चुने गए

इसके अलावा बीजेपी के संगठन में भी कई बदलाव हुए हैं और अभी भी यह कवायद जारी है। आज गुजरात बीजेपी ने तीन जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। किशोर गावित को डांग, महेंद्र पिठिया को गिर सोमनाथ और रमेश आडोदरा को पोरबंदर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। हाल ही में तीन जिलाध्यक्षों ने इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने तीनों जिलों में नए अध्यक्षों का चयन कर लिया है।

डांग में बीजेपी के 13 नेताओं ने दिया इस्तीफा

हाल ही में डांग जिले में भाजपा के 13 नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दिया था। सोमवार को डांग जिले में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री आसिफभाई शाह, डांग जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीणभाई अहिरे और डांग जिला अनुसूचित मोर्चा के महासचिव बालूभाई गवली ने गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल को संबोधित करते हुए के स्वैच्छिक इस्तीफे देने से राजनीतिक भूचाल की स्थिति पैदा हो गई थी। 

Tags: Dang