क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं बल्कि आयकर चुकाने में भी सबसे आगे हैं महेंद्र सिंह धोनी

धोनी ने 31 मार्च को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए आयकर विभाग को 38 करोड़ रुपये का अग्रिम कर चुकाया

क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं बल्कि आयकर चुकाने में भी सबसे आगे हैं महेंद्र सिंह धोनी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारत के सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी इन दिनों आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं. चेन्नई को चार बार आईपीएल विजेता बनाने वाले धोनी का का प्रभाव आज भी कायम है। आज भी उनके प्रशंसक उनको खेलता हुआ देखने के लिए उत्साहित रहते हैं.  धोनी की लोकप्रियता के साथ-साथ उनकी कमाई का ग्राफ भी टॉप पर है। आयकर विभाग के मुताबिक, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 2022-23 में झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले बन गए हैं।

अपने राज्य के सबसे अधिक कर देने वाले व्यक्ति है धोनी

आपको बता दें कि साल 2022-23 में भी धोनी की आमदनी पिछले साल जितनी ही रही है। धोनी ने 31 मार्च को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए आयकर विभाग को 38 करोड़ रुपये का अग्रिम कर चुकाया है। धोनी ने पिछले साल 30 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स चुकाया था. इस साल भी धोनी राज्य में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत करदाता हैं। धोनी के 38 करोड़ के एडवांस टैक्स के हिसाब से गणना की जाए तो उनकी आय करीब 130 करोड़ रुपए मानी जा सकती है।

बीते कई सालों से कर चुकाने में आगे है धोनी 

धोनी सालों से टैक्स चुकाने में सक्रिय हैं। 2019-20 में धोनी ने 28 करोड़ रुपये चुकाए, 2018-19 में भी 28 करोड़ रुपये इनकम टैक्स के तौर पर दिए. 2017-18 में उन्होंने 12.17 करोड़ रुपये और 2016-17 में 10.93 करोड़ रुपये का भुगतान किया। कमाई की बात करें तो धोनी ने कई कंपनियों में निवेश किया है। उनका फार्म हाउस रांची के पास 43 एकड़ जमीन में फैला हुआ है।