सूरत :  लिंबायत में वोर्ड समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई

लिंबायत के संजयनगर सर्कल पर तेरापंथ भवन में हुई बैठक

सूरत :  लिंबायत में वोर्ड समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई

उप महापौर दिनेश जोधाणी की अध्यक्षता में लिंबायत में कार्यकारिणी बैठक में कार्यकर्ताओं को जरूरी मार्गदर्शन दिया

भारतीय जनता पार्टी सूरत शहर की सूचना से लिंबायत वोर्ड नं. 25 की कारोबारी बैठक मनपा के उप महापौर दिनेश जोधाणी की अध्यक्षता में लिंबायत संजयनगर सर्कल के पास तेरापंथ भवन में आयोजित हुई। 

उप महापौर जोधाणी ने कहा कि लिंबायत वोर्ड में बुथ सशक्तिकरण अभियान तेज किया जाए, दिनांक 6 से 14 अप्रैल सामाजिक न्याय सप्ताह मनाए। 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री, पार्टी अध्यक्ष का उध्दबोधन कार्यकर्ता के सुनने के लिए जरूरी व्यवस्था की जाए।  

Story-05042023-B19
कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता

 

सभी वोर्ड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 30 अप्रैल को आयोजित होनेवाली 100वीं मन की बात का आयोजन करे, 14 अप्रैल डॉ. बाबासाहब आंबेडकरजी की जयंति का आयोजन करे,मतदाता सूची सूधार कार्यक्रम में सहभागी हो ऐसा सूचन किया। 

इस कार्यक्रम में वोर्ड के पार्षद कांताबेन, कविताबेन, भुषण पाटिल, वोर्ड प्रमुख राजू सूरती, महामंत्री रापोलु  बुच्चिरामुलु , सुमित्रा पटेल, रविन्द्र पाटिल, संजय पाटिल, रतनलाल जैन, बब्बुशेख, अनिल सोनकुसरे, पवन सोनी, विभिन्न मोर्चा के कन्वीनर, कार्यकर्ता आदी उपस्थित रहे। 

Tags: Surat