सेहत : गर्मियों में रखें अपने शरीर का ध्यान, डाइट में जरुर शामिल करें इन दस चीजों को

आइए जानते हैं उन 10 चीजों के बारे में जो हमें गर्मी के मौसम में भी रखेगी ठंडा

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में आपके लिए अपना ख्याल रखना बेहद जरूरी है। गर्मियां हमेशा अपने साथ डिहाइड्रेशन, हीटस्ट्रोक, सनबर्न और हीट रैश जैसी समस्याओं को लेकर आती हैं। हालांकि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और अच्छी डाइट पर ध्यान देकर आप इन स्वास्थ्य समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं। गर्मियां आते ही कुछ फलों और सब्जियों की खपत बढ़ जाती है। क्योंकि ये न केवल हमें हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं बल्कि आवश्यक पोषक तत्व और इलेक्ट्रोलाइट्स भी प्रदान करते हैं। तो आइए जानते हैं उन 10 चीजों के बारे में जो हमें गर्मी के मौसम में भी ठंडा रखेगी।

गर्मी में जरूर खाएं ये 10 हेल्दी चीजें

1. तरबूज : तरबूज पानी से भरपूर होता है। इससे गर्मियों में इसे खाने से शरीर में पानी की कमी की समस्या नहीं होती है। इसमें आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं जो शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखने में मदद करते हैं। तरबूज में लाइकोपीन भी होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में भी मददगार होते हैं।

2. खीरा :- गर्मियों में खीरा खाना बहुत लाभदायक होता है। खीरा पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन सी की उपस्थिति भी होती है, जिसका शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है। खीरा खाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।

3. नारियल पानी:- नारियल पानी एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है जो शरीर को डीहाइड्रेट होने से बचाता है और भरपूर मात्रा में पोषक तत्व भी प्रदान करता है। यह पोटेशियम का भी एक अच्छा स्रोत है जो हृदय गति और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

4. पुदीना:- पुदीने का शरीर पर कूलिंग इफेक्ट होता है और यह आपको तरोताजा भी महसूस कराता है।

5. दही : दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और पाचन में भी सुधार करते हैं। दही को कैल्शियम और अन्य जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

6. अनन्नास :- अनन्नास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, जिसमें जलनरोधी गुण होते हैं। यह फल शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। अनानास विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है, जो त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।

7. टमाटर:- टमाटर लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। इन्हें विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत भी माना जाता है।

8. हरी पत्तेदार सब्जियां:- हरी पत्तेदार सब्जियों में केल, पालक, मेथी और हरी पत्तेदार सब्जियां आदि शामिल हैं। इन सभी में आवश्यक विटामिन और खनिज होते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों का शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है और यह शरीर के तापमान को भी नियंत्रित कर सकती हैं।

9. नींबू:- नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, जो शरीर के पीएच संतुलन को विनियमित करने में मदद करता है और शरीर से गर्मी को भी दूर करता है।

10. सौंफ के बीज :- सौंफ के बीज भी शरीर पर ठंडक पहुंचाते हैं। सौंफ का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है।

Related Posts