वैज्ञानिकों ने 2,000 साल पुराने रहस्य को सुलझाने के लिए $250,000 के इनाम की पेशकश की

क्या माउंट वेसुवियस द्वारा क्षतिग्रस्त प्राचीन ग्रंथ के गूढ़ रहस्य एआई प्रौद्योगिकी की मदद से सुलझ पायेंगे

वैज्ञानिकों ने 2,000 साल पुराने रहस्य को सुलझाने के लिए $250,000 के इनाम की पेशकश की

वैज्ञानिक 79 ईस्वी में माउंट वेसुवियस के विस्फोट के दौरान क्षतिग्रस्त हुई प्राचीन पांडुलिपियों को समझने वाले को $250,000 का पुरस्कार देने की पेशकश कर रहे हैं। पोम्पेई में स्थित हरकुलेनियम पुस्तकालय, ज्वालामुखी विस्फोट से गंभीर रूप से प्रभावित हुआ, जिससे सैकड़ों खंड नष्ट हो गए। 1752 में नेपल्स की खाड़ी के पास इन ग्रंथों के कुछ हिस्सों की खोज के बाद भी, सामग्री एक रहस्य बनी हुई है।

शोधकर्ताओं ने अब इस गूढ़ पहेली को सुलझाने के लिए एक प्रतियोगिता की घोषणा की है। उन्होंने खुलासा किया कि ग्रंथों से कुछ शब्द या प्रतीकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) द्वारा सुलझाया गया है, अब जो व्यक्ति इन 2,000 साल पुराने लेखन को पढ़ और समझ सकता है, उसे आकर्षक इनाम मिलेगा।

इसके अलावा, शोधकर्ता अपने द्वारा उपयोग किए जाने वाले सॉफ़्टवेयर को जारी कर रहे हैं, जो उनके एआई की ग्रंथों को पढ़ने की क्षमता को 60 से 80% तक सुधारने में सहायता करता है। उन्हें उम्मीद है कि दुनिया भर के वैज्ञानिक सहयोग करेंगे और उन्हें अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद करेंगे। वैज्ञानिक सील्स के अनुसार प्रतियोगिता का पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जाएगा जो इस वर्ष के अंत तक पांडुलिपि के पहले चार खंडों को समझ सकेगा।

Tags: