गुजरात : चैत्री नवरात्रि के मौके पर बदला अंबाजी मंदिर का समय, जानें नया टाइम टेबल

गुजरात : चैत्री नवरात्रि के मौके पर बदला अंबाजी मंदिर का समय, जानें नया टाइम टेबल

आगामी चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से 6 अप्रैल तक समय में फेरफार किया गया

चैत्र नवरात्रि के दौरान, गुजरात के पौराणिक तीर्थ स्थल में माताजी के दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। गत रोज पावागढ़ में समय बदला गया था और रविवार को अम्बाजी मंदिर का समय बदला गया है। आगामी चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से 6 अप्रैल तक समय में फेरफार कर दिया गया है। अम्बाजी मंदिर ने चैत्र सूद एकम से आठम तक  माताजी के दर्शन-आरती के समय में बदलाव किया है।

नवरात्रि में भक्त रात 09 बजे तक दर्शन कर सकेंगे

चैत्री नवरात्र में श्रद्धालु सुबह 08.00 बजे से रात 09.00 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना का समय भी निश्चित किया गया है। चैत्र सूद एकम 22 मार्च को सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक घट स्थापना की जाएगी।

माताजी की आरती और दर्शन का समय

एकम से आरती का समय सुबह 7:00 से 7:30 बजे तक होगा। एकम के दिन भक्त सुबह 8:00 बजे से 11:30 बजे तक माताजी के दर्शन कर सकेंगे। जिसके बाद दोपहर 12 बजे माताजी को राजभोग का भोग लगाया जाएगा। भक्त दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मां अंबाजी के दर्शन कर सकते हैं। जिसके बाद शाम 7:00 बजे माताजी की आरती होगी। भक्त रात 09:00 बजे तक माताजी के दर्शन कर सकते हैं।

Tags: Ambaji