फीचर : टाइम मैगजीन ने जारी की 'वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट प्लेसेज' की सूची, भारत के दो स्थानों को मिली टॉप 50 में जगह

इस सूची में कुल 50 स्थानों को शामिल किया गया है जिसमें भारत के ओडिशा में मयूरभंज और लद्दाख शामिल

फीचर : टाइम मैगजीन ने जारी की 'वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट प्लेसेज' की सूची, भारत के दो स्थानों को मिली टॉप 50 में जगह

दुनिया की मशहूर टाइम मैगजीन ने 2023 के लिए 'वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट प्लेसेज' यानी दुनिया में घूमने की सबसे अच्छी जगहों की सूची की घोषणा की है। इस लिस्ट में भारत के दो स्थानों ने जगह बनाई है। इस सूची में कुल 50 स्थानों को शामिल किया गया है जिसमें भारत के ओडिशा में मयूरभंज और लद्दाख शामिल हैं।

इन विशेषताओं के आधार पर होता है चयन

आपको बता दें कि इन स्थानों को उनके प्राकृतिक दृश्यों, दुर्लभ बाघों या जानवरों, प्राचीन मंदिरों, रोमांचक स्थानों और उनके व्यंजनों को देखते हुए चुना गया है। टाइम पत्रिका ने इसके लिए एक पेज भी बनाया है जिस पर लद्दाख और मयूरभंज के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि इन दोनों ने इस सूची में जगह क्यों बनाई है।

क्या है मयूर भंज की खासियत?

मयूरभंज के बारे में बात करते हुए टाइम मैगज़ीन ने कहा कि यह दुनिया में बेहद दुर्लभ काले बाघ का एकमात्र घर है। काले बाघ के अलावा यहां का प्रसिद्ध सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान और भी कई जीवों का घर है। इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, हरी-भरी हरियाली और प्राचीन मंदिर भी इसकी पहचान के प्रमाण हैं। अप्रैल में यहां मयूरभंज छाऊ नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

https://www.instagram.com/reel/Cp2bejzgf-t/?utm_source=ig_web_copy_link

लद्दाख की विशेषता से तो हर कोई है परिचित

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख कश्मीर के क्षेत्र का हिस्सा है। यहां की बर्फ से ढकी पहाड़ियां, नीला पानी और रंग-बिरंगे पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां बौद्ध धर्म के पौराणिक मंदिर, पोयांग झील समेत कई खूबसूरत जगहें स्थित हैं। इस आध्यात्मिक और पर्यटन स्थल पर पहुंचने के बाद कोई भी व्यक्ति यहां बसना चाहता है।