गुजरात : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर सिविल अस्पताल में निःशुल्क आहार केन्द्र का किया लोकार्पण

गुजरात : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर सिविल अस्पताल में निःशुल्क आहार केन्द्र का किया लोकार्पण

प्रतिदिन 700 लोग कर सकेंगे भोजन

गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर सिविल अस्पताल में मुफ्त आहार केंद्र का उद्घाटन किया। इस नि:शुल्क आहार केंद्र में 600 से 700 लोग भोजन कर सकते हैं। जिसमें सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम को 6 से 8 बजे तक नि:शुल्क आहार केंद्र पर भोजन उपलब्ध रहेगा। जिसमें मरीजों के साथ आए परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

कलोल में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 3 बजे नारदीपुर तालाब और विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसके पश्चात वड़ोदरा की एमएस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे। जबकि 19 मार्च को एपीएमसी जूनागढ़ में किसान भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जूनागढ़ जिला बैंक मुख्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा वे सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ महादेव के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह सोमनाथ ट्रस्ट के मोबाइल एप का शुभारंभ करेंगे और वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाम को गुजरात सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।