ऑस्कर में चमका भारतीय फैशन, लुइस वुइटन गाउन में दीपिका पादुकोण ने किया अपना डेब्यू

ऑस्कर में चमका भारतीय फैशन, लुइस वुइटन गाउन में दीपिका पादुकोण ने किया अपना डेब्यू

भारत ने 95वें ऑस्कर अकादमी पुरस्कार में तीन नामांकन और दो जीत के साथ उल्लेखनीय प्रदर्शन किया

आज हुए 95वें अकादमी पुरस्कार या ऑस्कर शो में भारत ने तीन नामांकन और दो अवार्ड जीत के साथ अपनी छाप छोड़ी। वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने डेब्यू के साथ इस अवसर की शोभा बढ़ाई. इस मौंके पर उन्होंने एक लुई वुइटन गाउन पहना था जो हॉलीवुड के पुराने ग्लैमर को प्रदर्शित कर रहा था। हालाँकि, उनकी फैशन पसंद को मिश्रित समीक्षाएं-प्रतिक्रियाएं मिलीं। कुछ ने इसे अनुचित बताया, जबकि अन्य ने इसे ग्लैमरस पाया।

भारतीय परिधान का आकर्षण

इस बीच, भारत का गौरव बढ़ाते हुए फिल्म आरआरआर के गीत 'नातू नातू' ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए ऑस्कर जीता। अभिनेता, जूनियर एनटीआर और राम चरण, इस अवसर के लिए भारतीय डिजाइनरों और सिलुएट्स में सजे-धजे थे और उन्हें जोर-जोर से चीयर करते देखे गए। अभिनेता एनटीआर जूनियर ने भारतीय फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा निर्मित सोने की धातु की कढ़ाई के साथ एक काले मखमली कस्टम निर्मित बंद गले की पोशाक को उन्होंने धारण किया। काले मखमली पारंपरिक बंद गले पर नाजुक सोने की कढ़ाई भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ के समान थी। 'आरआरआर’ में स्वतंत्रता सेनानी अल्लुरी सीताराम राजू की भूमिका निभाने वाले रामचरण ने डिजाइनर जोड़ी शांतनु-निखिल का बंदगला सूट पहना। उनके परिधान पर चक्र बटन और पदक के आकार के ब्रोच थे।

आरआरआर ने रचा इतिहास

वहीं मलाला यूसुफजई और लेडी गागा उन अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों में शामिल थीं, जिन्होंने इस कार्यक्रम में अपने भारतीय पहनावे से महत्वपूर्ण प्रभाव डाला। तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मौलिक (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है। गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’। यह गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके बेहतरीन नृत्य को भी काफी सराहना मिली है।