जम्मू-कश्मीर : एक महिला की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

जम्मू-कश्मीर : एक महिला की हत्या कर शव  के टुकड़े-टुकड़े करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म, चार दिन से घर से लापता थी महिला

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को बडगाम जिले में एक महिला की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि उसने बडगाम जिले के ओमपोरा क्षेत्र के एक कारपेंटर 45 वर्षीय शब्बीर अहमद वानी को उसी जिले के सोईबग गांव की 30 वर्षीय महिला की हत्या करने और उसके शव को टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

क्या है मामला

मामले में पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार महिला पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता थी। आरोपी ने पीड़िता के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। पुलिस जाँच में आरोपी ने खुद खुलासा किया कि उसने महिला की हत्या की और उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया और रेलवे पुल ओमपोरा और सेबडेन समेत विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया, जहां से पीड़िता के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों को कल रात बरामद किया गया।

आरोपी हिरासत में, जाँच जारी

पुलिस ने कहा, "आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और आरोपी द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर मृत महिला के शव के सिर सहित उसके घर से शरीर के सभी हिस्से बरामद किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।"