झारखंड : पति की हत्याकर शव को जलाने लगी महिला, पुलिस के आने पर खुद को कर लिया घर के अंदर बंद, बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

झारखंड : पति की हत्याकर शव को जलाने लगी महिला, पुलिस के आने पर खुद को कर लिया घर के अंदर बंद, बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

आरोपी महिला को पकड़ने आई पुलिस को देखकर खुद को कमरे में बंद किया, पुलिस ने इलाके की बिजली काट कर निकाला बाहर

झारखंड के जमशेदपुर में ओल्ड सुभाष कॉलोनी में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को घर के अंदर जलाने की कोशिश की। मामले की जानकारी मिलने पर आरोपी महिला को पकड़ने आई पुलिस को घर के अंदर घुसने से रोकने के लिए आरोपी महिला ने खुद को घर के अंदर बंद कर दरवाजा बंद कर लिया।

जानिए क्या है मामला

आपको बता दें कि मामले में मिली जानकारी के अनुसार ये घटना गुरुवार रात की है। वहीं मृतक की पहचान अमरनाथ सिंह के रूप में हुई है, जो ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ा था। आरोपी पत्नी का नाम मीरा है। दंपति के दो बच्चे हैं, जो नौकरी और पढ़ाई के लिए अलग-अलग शहरों में रहते हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि मीरा मानसिक रूप से अस्वस्थ है और दंपति अक्सर लड़ते रहते थे।
 
इलाके की बिजली काटकर पुलिस ने किया घर में प्रवेश

आरोपी महिला द्वारा खुद को घर में बंद कर लेने के बाद पुलिस ने इलाके की बिजली आपूर्ति काट कर बड़ी मुश्किल से घर में प्रवेश किया और अधजले शव को कब्जे में लिया। हत्या का पता तब चला जब घर से दुर्गंध आने लगी, जिसके बाद पड़ोसियों ने दंपति के बेटे को सूचित किया, जो पुणे में रहता है। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर महिला लाठी लेकर छत पर चढ़ गई और लोगों को धमकाने लगी। पड़ोसियों के मुताबिक मृतक चार-पांच दिन से घर से बाहर नहीं निकला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।