क्रिकेट : प्रैक्टिस से लौट रही भारतीय टीम ने बस में जमकर खेली होली,कोहली ने जमकर किया डांस

क्रिकेट : प्रैक्टिस से लौट रही भारतीय टीम ने बस में जमकर खेली होली,कोहली ने जमकर किया डांस

अहमदाबाद टेस्ट से पहले मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल लौटते वक्त जमकर होली खेली

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इस समय अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है। इंदौर में हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी हर हाल में अहमदाबाद टेस्ट अपने नाम कर सीरीज जीतना चाहेंगे। इसी वजह से पूरी टीम अगले मैच की तैयारी में लगी हुई है। इस बीच मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल लौटते वक्त जमकर होली खेली। सेलिब्रेशन का दौर टीम बस में जारी रहा। ओपनर शुभमन गिल ने इसका वीडियो पोस्ट किया है।

नाचते नजर आ रहे कोहली

आपको बता दें कि शुभमन गिल द्वारा साझा इस वीडियो में विराट कोहली सबसे आगे होली का जश्न मनाते और ‘कॉम डाउन’ और ‘रंग बरसे’ गाने पर नाचते दिख रहे हैं। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा कोहली समेत सबके ऊपर गुलाल फेंक रहे हैं। श्रेयस अय्यर सहित टीम के सभी खिलाड़ी रंग-बिरंग गुलाल से रंगे हुए हैं। टीम का सपोर्ट स्टाफ भी जमकर होली का जश्न मना रहा है। शुभमन गिल के अलावा सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और रोहित शर्मा जैसे अन्य खिलाड़ियों ने पोस्ट साझा करते हुए देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

https://www.instagram.com/reel/CpfKiH4KkuJ/?utm_source=ig_web_copy_link

टेस्ट सीरीज का आखरी मैच नौ मार्च से

गौरतलब है कि नौ मार्च से भारत और ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और आखिरी मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगे। इस सीरीज में भारत फिलहाल 2-1 से आगे हैं। अहमदाबाद में होने वाला टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह अपने नाम करना चाहती है।

दोनों देशों के प्रधानमंत्री होंगे मौजूद

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी दोनों देशों के बीच टेस्ट मैच देखेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी एल्बनीज जल्द ही भारत पहुंचेंगे, वहीं भारत के पीएम नरेंद्र मोदी मैच के दिन ही अहमदाबाद जाएंगे।

Tags: Holi

Related Posts