वायरल वीडियो : सर्कस में एक शेर ने रिंग मास्टर को अपना शिकार बनाया

वायरल वीडियो : सर्कस में एक शेर ने रिंग मास्टर को अपना शिकार बनाया

घटना के बाद सर्कस में मची भगदड़

शेर को जंगल का राजा माना जाता है। ये एक प्राणी एक खतरनाक शिकारी माना जाता है। शेर जब भी अपने शिकार पर वार करता है तो शायद ही उसका शिकार बच पाने का मौका पाता है। यही वजह है कि लोग इससे डरते हैं। जंगली जानवर भी शेर से पंगा नहीं लेना चाहते। ऐसे में जो लोग शेरों के साथ कोई ट्रिक करने या उन्हें प्रशिक्षित करने की हिम्मत करते हैं, वे वास्तव में बहुत हिम्मत वाले होते हैं। लेकिन इन जानवरों पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। कब वह अपना आपा खो बैठे और सामने वाले व्यक्ति पर हमला कर दे, कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां सिंह ने अपने ही रिंगमास्टर को लहूलुहान कर दिया।


ट्विटर पर वायरल हुआ वीडियो

आपको बता दें कि ट्विटर पर वायरल हुए इस वीडियो में शेर सर्कस में परफॉर्म कर रहे थे। इनमें उनके ट्रेनर भी मौजूद थे। ऐसे समय में शेरों को नियंत्रित करने वाला व्यक्ति अक्सर जनता के सामने शेरों से करतब दिखाने के लिए मारते या प्रताड़ित करते है। शायद यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जब एक शेर ने गुस्से में आकर ट्रेनर का हाथ लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को 40,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

सर्कस में अफरातफरी का माहौल

जैसा की वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंह के हमला करते ही वहां का माहौल अराजक हो गया। हंगामा देख दो और लोग पिंजरे के अंदर माहौल को नियंत्रित करने और शेरों को वश में करने के लिए आए, लेकिन बचाने वालों को आता देख रिंग मास्टर के हाथों में जकड़े शेर ने अपने जबड़ों से लहूलुहान स्थिति में छोड़कर वहां से निकल गया। शेर के जाने के बाद सर्कस में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।