कर्नाटक : 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

कर्नाटक : 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

एक कबाड़ की दुकान में मजदूर के रूप में काम करते हैं दोनों आरोपी

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान साड्डा शेख और रवि के रूप में हुई है, जो एक कबाड़ की दुकान में मजदूर के रूप में काम करते हैं। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भीख मांगने का काम करती है पीडिता
 
मामले में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता जोरापुरा पेट के एक मंदिर में भक्तों द्वारा दी गई भिक्षा से अपना जीवन यापन करती थी। पुलिस के मुताबिक, 2 मार्च को जब पीड़िता ने दोनों आरोपियों से उसे घर छोड़ने के लिए मदद मांगी, तो आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और वृद्ध पीड़िता को बेहोशी की हालत में मौके पर ही छोड़ दिया।

पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

इसके बाद पीड़िता होश में आने के बाद खुद किसी तरह जामखंडी रोड पर आ गई थी। महिला की स्थिति देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों का ब्योरा एकत्र करने के बाद उन्हें ट्रैक करने और गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।