
बाबा महाकालेश्वर के दरबार में पहुंचे अनुष्का-कोहली, लिया भस्म आरती में हिस्सा
दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से ‘जय महाकाल’ कहा; अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा!
भारतीय टीम इस समय इंदौर में है। बोर्डेर-गावस्कर ट्राफी का तीसरा जो इंदौर में खेला जा रहा था, वो तीसरे ही दिन ख़त्म हो गया। इस मैच का परिणाम भारतीय टीम के हक़ में नहीं रहा। इस हार के बाद भारतीय क्रिकेटर कोहली और अनुष्का शर्मा सुबह-सुबह उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों भस्म आरती में भी शामिल हुए। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे विराट और अनुष्का
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट मैच में भारत को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। अब भारतीय टीम के पास अहमदाबाद टेस्ट मैच जीतकर आसानी से फाइनल में पहुंचने का मौका है। तीसरे टेस्ट में मिली हार के बाद स्टार क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ उज्जैन पहुंचे। विराट और अनुष्का ने तड़के महाकाल मंदिर में दर्शन किए। विराट और अनुष्का ने भी भस्म आरती में हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है।
#WATCH | Actor Anushka Sharma & Cricketer Virat Kohli offered prayers to Lord Shiva at Mahakaleshwar temple in Ujjain, Madhya Pradesh today morning pic.twitter.com/FBq3KsrNU2
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 4, 2023
We came here to offer prayers and had a good 'darshan' at Mahakaleshwar temple: Actor Anushka Sharma along with her husband Virat Kohli, in Ujjain, Madhya Pradesh pic.twitter.com/izmGqq8xqp
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 4, 2023
विराट-अनुष्का डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी। साथ ही मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड लगाकर धोती सोला पहने हुए थे। अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं। इससे पहले विराट और अनुष्का नए साल में वृंदावन गए थे। दोनों वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। अनुष्का के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल थे।
विराट कोहली को टेस्ट शतक की उम्मीद
गौरतलब है कि 34 साल के विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में फॉर्म कुछ खास नहीं रही है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों टेस्ट मैचों में फ्लॉप रहे हैं। नवंबर 2019 के बाद से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया है। भारतीय प्रशंसक तीन साल से अधिक समय से उनके टेस्ट शतक का इंतजार कर रहे हैं।
Related Posts
